पति के अवैध संबंध का विरोध करने की कीमत पत्नी को जान दे कर पड़ी चुकानी ,,

बिहार , 23-04-2022 8:23:46 AM
Anil Tamboli
पति के अवैध संबंध का विरोध करने की कीमत पत्नी को जान दे कर पड़ी चुकानी ,,
कैमूर 23 अप्रैल 2022 -  बिहार के कैमूर से सनसनीखेज खबर सामने आई है. जहां एक पत्नी को अपने पति के अवैध संबंध का विरोध करना भारी पड़ गया. आरोपी पति ने अपने अवैध संबंध को तरजीह देते हुए पत्नी को रास्ते से हटाने का ऐसा खतरनाक प्लान बनाया कि पुलिस भी हैरान हो गई।यह वारदात कैमूर के मोहनिया की बताई जा रही है, जहां पति ने धारदार हथियार से पत्नी की काटकर हत्या कर दी और उसके बाद फरार हो गया।

घटना के बाद मृतका के पिता ने मोहनिया थाने में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया. पुलिस ने टीम बनाने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी ओम शंकर उर्फ जनक चौधरी को रोहतास के रत्तुबिगहा डालमियानगर से गिरफ्तार कर लिया. साथ ही आरोपी की प्रेमिका रूबी देवी को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने लोहे के उस धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया है, जिससे महिला की हत्या की गई थी।

आरोपी और उसकी प्रेमिका ने हत्या की बात को स्वीकार करते हुए पुलिस को सारी कहानी विस्तार से बताई. मामले का खुलासा करते हुए मोहनिया के डीएसपी फैज अहमद ने बताया कि 15 अप्रैल को मोहनिया के ग्राम बघनी में पुनीता देवी को उसके पति ओम शंकर उर्फ जनक चौधरी ने धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी. ओम शंकर की पत्नी पुनीता अपने पति के अवैध संबंध से परेशान थी. वो लगातार दूसरी औरत के साथ संबंध बनाए हुए था और परिवार पर ध्यान नहीं दे रहा था. इसी दौरान एक दिन पुनीता ने उसे खूब सुनाया. उसके बाद पति और उसकी  प्रेमिका ने उसकी हत्या की साजिश रची।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था, जिसमें मोहनिया थाना के पदाधिकारी के अलावा डीआईयू के कर्मी भी शामिल थे. टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए सोमवार को आरोपी पति को धर दबोचा. उसके बाद पुलिस की पूछताछ में हत्या के कारणों का खुलासा किया गया. साथ ही प्रेमिका रूबी देवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. कैमूर एसपी राकेश कुमार ने कहा कि घटना का खुलासा करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH