छत्तीसगढ़ - प्रिंसिपल ने स्कूल को बनाया ऐय्यासी का अड्डा , महिला स्टाफ के साथ रोज मानता था रंगरेलियां

कांकेर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रिंसिपल ने स्कूल को बनाया ऐय्यासी का अड्डा , महिला स्टाफ के साथ रोज मानता था रंगरेलियां
कांकेर 22 अप्रैल 2022 -  प्रिंसिपल ने स्कूल को ही अय्याशी का अड्डा बना लिया. महिला स्टाफ के साथ प्रिंसिपल का अश्लील वीडियो वायरल हुआ है. मामला सामने आने के बाद प्रिंसिपल को कलेक्टर ने सस्पेंड कर दिया है. महिला स्टाफ और प्रिंसिपल दोनों शादीशुदा हैं. दोनों की अंतरंगता उनके दायरे में होती तो बात अलग थी, लेकिन प्रिंसिपल और महिला स्टाफ ने स्कूल को ही अय्याशी का अड्डा बना लिया था।

आए दिन दोनों स्कूल में निजी पल गुजारते थे. बताया जा रहा है कि यह सब पिछले 9 सालों से चल रहा था. सारा मामला इंद्रप्रस्थ गांव के पीवी 39 स्थित हाईस्कूल का है. यहां पर राजेश पाल प्राचार्य के रूप में पदस्थ हैं. आरोप है कि उनका मिडिल स्कूल की एक शादीशुदा महिला स्टाफ से अवैध संबंध है. बात यहां तक भी ठीक थी, लेकिन दोनों ने स्कूल में ही रंगरेलियां मनानी शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि पढ़ाई के अलावा भी छुट्‌टी के दिन दोनों स्कूल में मिलते. फिर प्राचार्य कक्ष से जुड़े स्टोर रूम में मिलते थे. इसका पता गांव के लोगों को भी था।

प्राचार्य की इस हरकत का गांव में विरोध है. इसे लेकर फरवरी में ही गांव के कुछ लोगों के साथ स्कूल स्टाफ की बैठक भी हुई. तब गांव की बदनामी के चलते प्राचार्य को मौखिक रूप से स्कूल छोड़ने भी कहा गया, लेकिन वह बहाने बनाते यहीं डटा रहा. इस पर ग्रामीणों ने शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ. इस पर ग्रामीणों ने वीडियो बनाया और 18 अप्रैल को कलेक्टर चंदन कुमार से शिकायत कर दी।

जब मामले की जांच कराई गई तो मामला सही निकला. इंद्रप्रस्थ मिडिल स्कूल में वर्ग-2 शिक्षक के रूप में पदस्थ राजेश पाल को साल 2013-14 में वर्ग-1 में पदोन्नत कर हाईस्कूल में भेजा गया. साथ ही उन्हें यहां प्राचार्य बनाया गया. प्राचार्य राजेश पाल का मिडिल स्कूल में रहने के दौरान ही वहां की महिला स्टाफ से संबंध था. इस दौरान भी ये बात उजागर हुई थी. उन्हें चेतावनी भी दी गई, लेकिन कुछ दिन बाद पूरी घटना दब गई और मामला ठंडा पड़ गया. अब वीडियो वायरल होने के बाद फिर मामले ने तूल पकड़ा है।

संकुल में इस घटना होने के बाद फरवरी अंत में बैठक रखी गई. महिला स्टाफ की हरकतों को देखते हुए उसे तत्काल कार्य से हटा दिया गया. एक साथ चलने वाले मिडिल व हाईस्कूल को अलग-अलग कर दिया गया. इतना होने के बाद भी इसकी जानकारी न तो स्कूल स्टाफ ने और न ही संकुल समन्वयक ने BEO को दी. BEO केजुराम सिन्हा ने बताया बैठक की 18 अप्रैल को स्कूल से इसकी शिकायत मिली है. इसकी जांच कर DEO को रिपोर्ट सौंपी है. इंद्रप्रस्थ हाईस्कूल प्राचार्य और मिडिल स्कूल की महिला स्टाफ के बीच संबंध सालों से हैं. आरोप है कि दोनों स्कूल में ही संबंध बनाते रहे हैं. दोनों अवकाश के दिन भी स्कूल पहुंचते थे और अंदर जाने के बाद कमरा बंद कर लेते थे. कोरोनाकाल में स्कूल पूरी तरह बंद थे तब भी दोनों यहां पहुंच रहे थे. इससे लोगों को शक हुआ. जांच करने पर खुलासा भी हो गया।
छत्तीसगढ़ - प्रिंसिपल ने स्कूल को बनाया ऐय्यासी का अड्डा , महिला स्टाफ के साथ रोज मानता था रंगरेलियां

ताज़ा समाचार

भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH