बारातियो से भरी ट्रैक्टर ट्राली नहर में गिरी , हादसे में दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बारातियो से भरी ट्रैक्टर ट्राली नहर में गिरी , हादसे में दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत
भिंड 21 अप्रैल 2022 -  भिंड जिले में मालनपुर थाना अंतर्गत ग्राम नौनेरा में बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली नहर में पलट गई। हादसे में दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 50 वर्षीय राम सिंह कुशवाह पुत्र आशाराम निवासी ग्राम रिदोली, 12 वर्षीय अभिषेक पुत्र गंगा सिंह कुशवाह ग्राम रिदोली, 9 वर्षीय शिवा पुत्र हरि सिंह कुशवाह निवासी घिलौआ भिंड शामिल हैं।

हादसे में 40 वर्षीय राम शंकर पुत्र मुरली सिंह ग्राम रिदोली, 60 वर्षीय रामचंद्र पुत्र टीकाराम कुशवाह निवासी ग्राम परा, 40 वर्षीय विनोद पुत्र गोपाल निवासी भिंड घायल हैं। इन्हें इलाज के लिए गोहद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार-गुरुवार की रात करीब 1 बजे की है। 

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू के लिए भेज दिया गया। रेस्क्यू के दौरान कलेक्टर सतीश कुमार एस और एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान भी घटनास्थल पर पहुंच गये। नहर से तीनों शव मिलने के बाद कलेक्टर और एसपी गोहद अस्पताल में घायलों का हालचाल जानने भी पहुंचे। हादसे के बाद से ट्रैक्टर चालक फरार है। 

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में ड्राइविंग कर रहा था, इसी से ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। एंडोरी थाना पुलिस ट्रैक्टर चालक को तलाश कर रही है। ट्रैक्टर ट्राली में सवार सभी लोग रिदोली से बारात में ग्राम नागोर एंडोरी जा रहे थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH