BMO पर जम कर भड़ास निकाली महिला डॉक्टर , BMO की इस बात से थी नाराज , वीडियो हुआ वायरल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
BMO पर जम कर भड़ास निकाली महिला डॉक्टर , BMO की इस बात से थी नाराज , वीडियो हुआ वायरल
देवास 20 अप्रैल 2022 -  मध्यप्रदेश के देवास के सोनकच्छ सिविल हॉस्पिटल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं. जिसमें एक महिला डॉक्टर कार में बैठे हुए मेडिकल ऑफिसर पर अपनी भड़ास निकालती हुई दिखाई दे रहीं हैं. डॉक्टर की नाराजगी देख ऑफिसर वहां से चुपचाप चलते दिखाई देते हैं. बताया जा रहा हैं कि महिला डॉक्टर डेली 12 -12 घण्टे की ड्यूटी लगाएं जाने से नाराज थी. जिसके चलते वह ड्यूटी लगाने वाले बीएमओ पर अपनी भड़ास निकालते हुए उनसे जवाब मांगती दिखाई दे रहीं हैं।

दरअसल यह पूरा मामला सोनकच्छ के सिविल हॉस्पिटल का हैं. यहां पदस्थ डॉ मृणालिनी यादव रोजाना 12 घण्टे की ड्यूटी लगाने से नाराज थी. जिसके चलते वह बीएमओ डॉ आदर्श नानेरिया पर भड़क उठती हैं. जब वह बीएमओ पर अपनी भड़ास निकाल रहीं होती हैं, उस वक्त अस्पताल परिसर में मौजूद एक शख्स वीडियो बना लेता हैं, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं. बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम मंगलवार का है।

इस मामले में महिला डॉक्टर मृणालिनी यादव ने कहा कि बीएमओ ने सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना मेरी ड्यूटी 12-12 घण्टे की लगा रखी है. नियमानुसार ओवर टाइम दिया जाना चाहिए और ड्यूटी में एक दिन का रेस्ट होना चाहिए, जो हमें नहीं दिया जा रहा हैं. जब डॉक्टर से पूछा गया कि यह शिकायत वह ऑफिस में बैठकर भी कर सकती थीं, तो उनका कहना था कि बीएमओ ऑफिस में मिलते ही नहीं हैं. उनसे अपनी समस्या को लेकर बात करो तो वह एसडीएम से बात करने की बात कहते हैं।

वहीं दूसरी और बीएमओ डॉ आदर्श नानेरिया ने कहा कि डॉ मृणालिनी यादव मुझे से 15 साल जूनियर हैं. उनका यह व्यवहार ठीक नहीं हैं. जिसकी शिकायत मैंने उच्च अधिकारियों से की है. एक मामले में मेरे द्वारा डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस दिया गया था. इसलिए वह मुझ पर भड़क रहीं थी और अभद्र व्यवहार किया. जिससे स्टॉप और हॉस्पिटल की छवि धूमिल हुई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH