सॉफ्टवेयर के जरिये IPL में दो बॉल पीछे का मैच दिखा कर लोगो से ठगी कर रहे थे बुकी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सॉफ्टवेयर के जरिये IPL में दो बॉल पीछे का मैच दिखा कर लोगो से ठगी कर रहे थे बुकी
इंदौर 18 अप्रैल 2022 -  पुलिस ने ऐसे बुकी को गिरफ्तार किया है जो सटोरियों से हाईटेक तरीके से ऑन लाइन ठगी कर रहा था। आरोपित सॉफ्टवेयर की मदद से सटोरियों को दो बॉल पीछे का मैच दिखाता था। सटोरिये झांसे में आकर दाव लगाते और एक पल में लाखों का गच्चा खा जाते थे।

अपराध शाखा के एडिशनल डीसीपी गुरप्रसाद पाराशर के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित का नाम नारायण प्रहलाद दास नीमा निवासी श्रीकृष्णनगर (एरोड्रम) है। सूचना मिली थी कि नारायण के तार दिल्ली,मुंबई और अहमदाबाद के बुकियों से जुड़े है।उसने बुकियों द्वारा तैयार एक सॉफ्टवेयर की 10 प्रतिशत कमिशन पर मास्टर आइडी ले ली थी।

इसी सॉफ्टवेयर की एजेंट आइडी क्रिकेट पर सट्टा लगाने वालों को बांट दी थी। सट्टा लगाने के साथ आइडी पर ही ऑन लाइन मैच भी दिखाई देता है। टी-20 मैच में एक-एक बॉल भी महत्वपूर्ण होती है और सरगना (बुकी) इसी का फायदा उठा कर दो बॉल पीछे का मैच दिखाता था।इसी के आधार पर भाव में भी उतार-चढ़ाव दर्शाता था। दाव लगाने वाला एजेंट इसी से गच्चा खा जाता था और बुकी पल भर में लाखों रुपये कमा लेता था।

एडीसीपी के मुताबिक नारायण से लैपटॉप , 6 मोबाइल और करोड़ों रुपये का हिसाब मिला है। उसकी कॉल डिटेल निकाल कर उन बुकियों की जानकारी निकाली जा रही है जिनसे आइडी ली थी। उसने यह भी बताया कि मास्टर आइडी पर उसे 10 प्रतिशत और एजेंट आइडी पर 5 प्रतिशत कमिशन मिलता था।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH