जिला हॉस्पिटल में पदस्थ नर्स को बदनाम करने सहकर्मी ने रची ऐसी शाजिस की

कांकेर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जिला हॉस्पिटल में पदस्थ नर्स को बदनाम करने सहकर्मी ने रची ऐसी शाजिस की
कांकेर 14 अप्रैल 2022 -  कांकेर जिले की एक नर्स का सोशल मीडिया में फर्जी एकाउंट बना उसमें आपत्तिजनक फोटो व मैटर पोस्ट करने करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पकड़े जाने के बाद जानकारी हुई कि वह नर्स का पूर्व परिचित है और जिला अस्पताल में ही पदस्थ है। मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला नर्स से बदला लेने के लिए ऐसा किया था। पिछले कुछ माह से जिले की नर्स के नाम पर फेसबुक में एक एकाउंट से लगातार आपत्तिजनक फोटो व मैटर अपलोड किए जा रहे थे। 

इसकी जानकारी जब नर्स को हुई तो उसने मार्च में इसकी शिकायत कांकेर थाने में की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की। इस बीच पुलिस कार्रवाई से अनजान आरोपी नर्स की फोटो लगा उसमें लगातार मैटर पोस्ट कर रहा था। जांच के दौरान सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक में पत्राचार कर इसकी पूरी जानकारी मांगी गई। 

साथ ही जिले के साइबर सेल की मदद से आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले के आई पी एड्रेस की भी जानकारी ली गई। जानकारी हुई कि नर्स के नाम से फेसबुक में युवराज कोडोपी पिता सिद्धार्थ निवासी चिनौरी द्वारा अपने मोबाइल डिवाइस से फर्जी आईडी बनाकर उसमें फोटो अपलोड किया जा रहा है। 

पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवराज कांकेर जिला अस्पताल में ही पदस्थ है। नर्स का वह पूर्व परिचित है। पिछले साल नर्स की शादी होने के बाद से वह उससे नाराज चल रहा था। वह लगातार उसे नुकसान पहुंचाने की सोचने लगा। इसके बाद ही उसने सोशल मीडिया पर नर्स की आपत्तिजनक फोटो उसी की फर्जी आईडी बनकर अपलाेड करनी शुरू कर दी। 

TI शरद दुबे ने बताया आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH