नशीला जूस पिला कर देवर ने भाभी से किया रेप , ससुराल वाले बोले देवर और भाभी के बीच सब चलता है

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नशीला जूस पिला कर देवर ने भाभी से किया रेप , ससुराल वाले बोले देवर और भाभी के बीच सब चलता है
ग्वालियर 10 अप्रैल 2022 -  मध्य प्रदेश ग्वालियर में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है. देवर ने गर्भवती भाभी को नशीला जूस पिलाया और रेप किया. होश में आने के बाद जब महिला ने सास से शिकायत की तो पति ने कहा कि देवर की कमाई से ही ये घर चलता है. इसलिए पत्नी को इतना तो सहन करना ही पड़ेगा. इसके बाद देवर की हिम्मत बढ़ गई और वह खुलकर भाभी को प्रताड़ित करने लगा. इस बीच अब ससुराल वाले महिला से दहेज की मांग भी कर रहे हैं. मामला करहिया के पचौरा गांव का है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर देवर के खिलाफ रेप और पति-सास के खिलाफ दहेज एक्ट में मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ति युवती दतिया के इंदरगढ़ पचोखरा में रहती है. 20 जून 2018 को उसकी शादी भितरवार करहिया के पचौरा गांव के रहने वाले युवक से हुई. शुरुआत में सब ठीक चला और महिला प्रेग्नेंट भी हो गई. महिला ने बताया कि दो साल पहले जब वह गर्भवती थी तब उसका देवर उसके लिए जूस लेकर आया था. उसने कहा कि इस जूस से ताकत आएगी. इसे पीने के बाद महिला बेहोश हो गई और देवर ने उसका रेप किया।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि होश आने के बाद उसे लगा कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है. मेडिकल चेकअप कराने पर पता चला कि उसके साथ रेप हुआ है. महिला ने सास और पति को इसकी सूचना दी. तब, सभी ने कहा कि देवर ही है, जो घर का खर्च चला रहा है. उसे यह तो सहन करना ही पड़ेगा. महिला ने बताया कि ये सुनकर उसके होश उड़ गए. इसके बाद ससुरालवालों ने ये भी कह दिया कि मायके से दहेज लेकर आओ. ये सब बातें जब महिला से सहन नहीं हुईं तो वह थाने पहुंची और पुलिस को आप बीती सुनाई. पुलिस ने महिला की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

इस दुष्कर्म के मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि महिला शिकायत लेकर आई है. महिला ने कहा है कि उसके ही देवर ने दुष्कर्म किया. ससुराल वालों ने भी देवर का ही साथ दिया है. महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है. वह जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH