127 टन वजनी मशीन लेकर आ रहे ट्राले का भार नहीं सह सका पुल , ट्राला सहित ढह गया

मध्य प्रदेश , 10-04-2022 10:06:53 PM
Anil Tamboli
127 टन वजनी मशीन लेकर आ रहे ट्राले का भार नहीं सह सका पुल , ट्राला सहित ढह गया
इटारसी 10 अप्रैल 2022 -  इटारसी-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-69 पर अंग्रेजी हुकूमत के दौरान बना करीब 150 साल पुराना पुल एक 127 टन वजनी मशीन लेकर आ रहे ट्राले का भार नहीं सह सका। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब 138 पहिए वाला ट्राला पुल से गुजरा तो ट्राले पर लोड मशीन समेत पूरा पुल भरभराकर ढह गया। हादसे के बाद इटारसी-नागपुर हाइवे पर यातायात बाधित हो गया है। सुखतवा नदी पर अंग्रेजी हुकूमत के दौरान लोहे के ब्रिज का निर्माण हुआ था।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के रिकार्ड अनुसार इस पुल की मियाद पूरी हो चुकी थी। हादसे के बाद मौके पर केसला-पथरोटा का पुलिस बल तैनात किया गया। पुल टूटने के बाद हाइवे पर दोनों तरफ भारी जाम लग गया है।

जानकारी के अनुसार पथरोटा की पावर ग्रिड कार्पोरेशन में लगाई जाने वाली 127 टन वजनी मशीन हैदराबाद से इस ट्राले में भेजी गई थी। 6 मार्च को ट्राला लोड होकर चला था। पुलिस के अनुसार 4 दिन पहले बैतूल के पास सातामउ में ट्राला खराब होने से खड़ा रहा, इसे ठीक करने के लिए कंपनी के इंजीनियर आए थे, रविवार सुबह ही ट्राला मशीन लेकर इटारसी के लिए निकला था। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब ट्राला पुल से गुजरा तो अत्याधिक भार की वजह से पूरा पुल ढह गया। हादसे में ट्राला चालक और क्लीनर को चोट पहुंची है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज आवाज के साथ जब पुल टूटकर गिरा तो आसपास हड़कंप मच गया, संयोग से उस वक्त पुल के दोनों ओर कोई दूसरे वाहन नहीं थे। हादसे की खबर लगते ही जिला प्रशासन ने तत्काल पुलिस बल को मौके पर भेजा।

मौजूदा हालत में आवाजाही के लिए यह इकलौता पुल था, नदी के नीचे से कच्ची सड़क से दोपहिया वाहन तो किसी तरह निकल रहे हैं, लेकिन भारी वाहनों के गुजरने का रास्ता बंद हो गया है। एनएचएई के उपमहाप्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि सुखतवा पुल की आयु पूरी हो चुकी थी, काफी पुराना ब्रिज होने के कारण इसका आधिकारिक रिकार्ड तो नहीं है, लेकिन यह आयु पूरी करने के बावजूद सालों से उपयोग में लिया जा रहा था, अत्यधिक भारी ट्राले के भार के कारण यह हादसा हुआ है।

इस मामले में प्राथमिक जांच के बाद ट्राला मालिक पर प्रकरण दर्ज किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोखिम भरे या सड़क-पुल की भार क्षमता से ज्यादा भारी वाहनों की पासिंग के लिए विधिवत अनुमति ली जाती है, जिससे किसी तरह का हादसा न हो, लेकिन ट्राला संचालक और पावर ग्रिड कार्पोरेशन ने भारी मशीन लाने के लिए किसी तरह का सर्वे या अनुमति नहीं कराई, इस वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ।

संजीव शर्मा ने बताया कि नए फोरलेन के नक्शे में सुखतवा नदी पर नया पुल सड़क के साथ आ रहा है, हालांकि यह तैयार नहीं हुआ है, ऐसी हालत में हाइवे पर यातायात सुचारू करने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाना प्रशासन के लिए चुनौती साबित होगा। इस मामले में पुलिस अधीक्षक गुरूकरण सिंह ने बताया कि यातायात सुचारू करने के लिए फोर्स तैनात किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH