पंचायत का तालिबानी फैसला , नाबालिग रेप पीड़िता की आबरू की कीमत लगाई 2 लाख रुपये

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पंचायत का तालिबानी फैसला , नाबालिग रेप पीड़िता की आबरू की कीमत लगाई 2 लाख रुपये
बगहा 10 अप्रैल 2022 -  बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा  में नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. इस मामले में पंचायत बैठी जिसमें पंचों ने पीड़िता की आबरू का मोल दो लाख रुपए लगाया है. घटना भैरोगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है. चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने पंचों के सामने एक पंचनामा तैयार किया है जिसमें उसने स्वीकार किया है कि उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया. उसने इसके लिए जुर्माना के रूप में दो लाख रुपए देने की बात कही है।

इस घटना के कुछ दिन बाद आरोपी मुखलाल शाह ने पीड़िता को डरा-धमका कर फिर दो बार संबंध बनाये. लड़की ने अपने परिजनों से आपबीती सुनाई जिसके बाद वो उसे लेकर थाना पहुंचे और आवेदन दिया. जैसे ही इसकी सूचना गांववालों को हुई इस मसले पर पंचायत बैठा दिया जिसमें आरोपी के द्वारा पीड़िता को दो लाख रुपये देने पर सहमति जताने पर मामले को रफा-दफा कर दिया. इसके बाद पीड़िता के परिजनों के द्वारा महिला थाना से आवेदन वापस ले लिया गया।

इस मामले से जुड़ा हुआ पंचायत नामा जिसमें आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है वो तेजी से वायरल होने लगा. जब यह बात पुलिस अधीक्षक (एसपी) किरण कुमार जाधव के पास पहुंची तो उन्होंने कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष उमाशंकर मांझी को निलंबित कर दिया है।

एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि भैरोगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने रेप किया था. जिसके बाद स्थानीय स्तर पर इसकी पंचायती की गई थी. इसके लेकर पीड़िता की मां के द्वारा महिला थाना में लिखित आवेदन दिया गया था. बावजूद इसके महिला थाना अध्यक्ष के द्वारा आरोपी पर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज नहीं की गई।

एसपी ने बताया कि मिली जानकारी के आधार पर जांच की गई तो मामला सही पाया गया इसलिए एफआईआर दर्ज करने के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में महिला थाना अध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH