प्रेमी ने शादी से किया इंकार तो प्रेमिका ने 6 सहेलियों के साथ खाया जहर , तीन की मौत और 3 की हालत गंभीर

बिहार , 09-04-2022 6:23:56 PM
Anil Tamboli
प्रेमी ने शादी से किया इंकार तो प्रेमिका ने 6 सहेलियों के साथ खाया जहर , तीन की मौत और 3 की हालत गंभीर
औरंगाबाद 09 अप्रैल 2022 -  बिहार के औरंगाबाद स्थित कासमा इलाके से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां 6 सहेलियों ने एक साथ जहर खा लिया जिसके बाद तीन की मौत हो गई है जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। कई परिवारों में इस दर्दनाक घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है। 6 युवतियों में से एक युवती का किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और शादी से इंकार करने के बाद युवती ने अपनी 6 सहेलियों के साथ जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

एसपी कांतेश कुमार मिश्र के मुताबिक जिन लड़कियों की मौत हो गई है उनमें से दो की उम्र 14 साल जबकि एक की उम्र 15 साल है। तीनों अलग - अलग परिवार की हैं। इस घटना में 12 वर्ष , 13 वर्ष और 15 वर्ष की तीन लड़कियां जो गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं, उनमें एक मरने वाली लड़की की सगी बहन है। तीन घायलों को राज्य के ही मगध मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

औरंगाबाद के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक में एक लड़की का प्रेम प्रसंग अपने भाई के साले के साथ था। जब लड़की ने शादी का प्रस्ताव रखा तो युवक ने इंकार कर दिया जिससे लड़की दुखी हो गई और घर आकर जहर खा लिया। जब लड़की की दोस्तों ने देखा कि उसने जहर खा लिया है तो सभी सहेलियों ने उसका साथ देते हुए बारी-बारी से जहर खा लिया। एसपी के मुताबिक इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद लड़कियों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH