पति को शक था की बच्चा उसका नही है , जब बच्चे की DNA जाँच की बात कही तब पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति को शक था की बच्चा उसका नही है , जब बच्चे की DNA जाँच की बात कही तब पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम
अनूपपुर 06 अप्रैल 2022 -  मध्य प्रदेश के अनूपपुर में एक मां ने अपने डेढ़ साल के बच्चे को ही मौत के घाट उतार दिया। दिल दहला देने वाली यह खबर यहां के कोतमा तहसील के बिजुरी थाना क्षेत्र में आने वाले माइंस कॉलोनी की है। पति को पत्नी के चरित्र पर शक था, इसलिए रोज-रोज दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। पति से लड़ाई और शक से परेशान महिला ने अपने ही कलेजे के टुकड़े की गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जैसे ही यह मामला सामने आया हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी। पुलिस की पूछताछ में जो सामने आया उसके मुताबिक चरित्र शंका के चलते महिला ने अपने बेटे को मार डाला। एडिशनल एसपी अभिषेक राजन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बिजुरी का रहने वाला संजीत पंडित ठेकेदारी का काम करता है। चूंकि उसका काम छत्तीसगढ़ में भी चलता था तो उसका वहां आना जाना लगा लगता था। फैमली में उसकी पत्नी पुष्पा और दो बेटे हैं। छोटे बेटे की उम्र महज डेढ़ साल की थी। उसका नाम प्यार से अविनाश रखा था। अविनाश को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। 

आरोपी मां ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से दोनों के बीच ज्यादा ही लड़ाईयां होने लगी थी। एक दिन जब विवाद ज्यादा बढ़ गया तो संजीत ने छोटे बेटे का डीएनए टेस्ट कराने को कहा और कहा कि इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। बस यही बात पत्नी पुष्पा को चुभ गई और इसी बात से नाराज पुष्पा ने मंगलवार रात करीब 11 बजे अपने लाडले बेटे की गला घोंट कर हत्या कर दी।

जब रात में संजीत ने छोटे बेटे को बेहोश देखा तो उसे लेकर अस्पताल पहुंचा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जब पुलिस ने पोस्टमार्टम  कराया तो दम घुटने से बच्चे की मौत का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो बतो चला कि घर में कौन-कौन था। फिर पुलिस ने जब मां से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुल्म कबूल कर लिया। वहीं बच्चे की मौत के बाद घर में मातम पसर गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH