कौन ज्यादा पी सकता है शराब इस बात की शर्त दोस्तो के बीच लगी उसके बाद हुआ यह

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कौन ज्यादा पी सकता है शराब इस बात की शर्त दोस्तो के बीच लगी उसके बाद हुआ यह
छिंदवाड़ा 06 अप्रैल 2022 -  दोस्तो के बीच ज्यादा शराब पीने की शर्त लगाना मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी एक आदिवासी युवक को महंगा पड़ गया. ज्यादा शराब पीने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उसे छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल, युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है।

मामला खमारपानी के टेनी गांव का है. दरअसल, यहां रहने वाले शख्स रतन भलावी के दोस्तों ने आपस में शर्त लगाई की कौन ज्यादा शराब पी सकता है. दोस्तों ने रतन भलावी को 10 गिलास देशी शराब पीने का चैलेंज दिया. रतन ने ये चैलेंज तो स्वीकार कर किया लेकिन बाद में शर्त उस पर भारी पड़ गई. शराब पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।

रतन भलावी ने एक के बाद एक 10 गिलास शराब पी डाली और बेसुध हो गया. वो काफी देर तक खेत में ही पड़ा रहा. रतन की हालत इतनी खराब हो गई कि, उसके मुंह से झाग निकलने लगा और उल्टियां होने लगीं. रतन की तबीयत बिगड़ती देख उसके परिजनों ने उसे तत्काल छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

युवक के ससुर हंसलाल उइके ने जानकारी देते हुए बताया कि दोस्तों के साथ जब महफिल जमी तो रतन ने उनके कहने पर एक के बाद एक लगातार 10 गिलास देसी शराब का सेवन कर लिया. उन्होंने आपस में ज्यादा शराब पीने की शर्त लगाई थी. शराब पीने के बाद उसे उल्टियां होने लगीं और मुंह से झाग निकलने लगा. जैसे ही जानकारी लगी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल, रतन की हालत स्थिर है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH