प्रेमी के साथ भागने वाली थी पत्नी , पति को जब पता चला तब रची ऐसी शाजिश की पुलिस भी खा गई धोखा

जशपुर , 06-04-2022 9:23:25 AM
Anil Tamboli
प्रेमी के साथ भागने वाली थी पत्नी , पति को जब पता चला तब रची ऐसी शाजिश की पुलिस भी खा गई धोखा
जशपुर 06 अप्रैल 2022 -  प्रेमी के साथ पत्नी के भागने की योजना की भनक मिलने पर पति ने साजिश रचकर प्रेमी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की थी। जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बासनतला गांव के आश्रित ग्राम सुखबासुपारा में हुए ग्रामीण के अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने यह दावा किया है। 

मामले में पुलिस ने आरोपित पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार,मृतक से छीनी गई रकम जब्त कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए ASP श्रीमती प्रतिभा पांडेय ने बताया कि 04 अप्रैल को नारायणपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि सुखबासु पारा के बेलटोली पुलिया में सोनू यादव (36)का शव पड़ा है। सूचना पर मौके पर पहुंची,पुलिस टीम ने शव को जब्त करते हुए प्रार्थी हेमंत आपट की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर,मामले की जांच शुरू की थी। 

जांच के दौरान नारायणपुर पुलिस को पता चला कि मृतक सोनू यादव का बनडीपा निवासी आरोपिता सावित्री बाई से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक सावित्री के पति आरोपित ललित राम चौहान को लग गई थी। इस विषय को लेकर ललित का उसकी पत्नी और मृतक सोनू से विवाद भी हो रहा था। पुलिस टीम को इस बात की खबर भी मिली मृतक ने आरोपिता को बात करने के लिए एक मोबाइल भी दिया था। 

ASP प्रतिभा पांडेय ने बताया कि आरोपित ललित को जानकारी मिल चुकी थी कि सोनू उसकी पत्नी को भगाकर ले जाने की योजना बनाया हुआ है। सोनू को सबक सिखाने के लिए पत्नी के साथ मिल कर आरोपित ललित ने साजिश रची। इस साजिश के तहत ही 04 अप्रैल को ललित ने पत्नी के माध्यम से भागने के लिए सोनू को बेलटोली के कच्चे मार्ग पर स्थित पुलिया में बुलाया था। 

मृतक के आने पर घात लगा कर बैठे आरोपित ने कुल्हाड़ी से हमला कर सोनू की हत्या कर दी और उसके बैग में रखे हुए 12 हजार रूपए लेकर मौके से फरार हो गया। संदेह के आधार पर ललित और सावित्री बाई को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपितों ने सोनू यादव की हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए नारायणपुर पुलिस ने आरोपितों को धारा 302,120 बी और 201 के तहत गिरफ्तार कर,न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कर दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH