अवैध संबंध बनी हत्या की वजह , पति की हत्या के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर लिया फेसबुक का सहारा

झारखंड , 04-04-2022 6:16:00 PM
Anil Tamboli
अवैध संबंध बनी हत्या की वजह , पति की हत्या के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर लिया फेसबुक का सहारा
धनबाद 04 अप्रैल 2022 -  झारखंड के धनबाद जिले से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है, जिसे जानकर इलाके के लोग हैरत में पड़ गए.  यहां पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने प्रेमी के संग मिलकर अपने ही पति की हत्या करवाई है. पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर इस साजिश से पर्दा उठा दिया है।

झारखंड के धनबाद जिले के सदर थाना क्षेत्र में दामोदरपुर फुटबॉल मैदान के पास पान मसाला और चाउमीन दुकानदार मुकेश पंडित का शव मिला था. मुकेश की गोली मारकर हत्या की गई थी. पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश कर दिया है. मुकेश की हत्या की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी नीलम देवी ने ही प्रेमी उज्ज्वल शर्मा के साथ मिलकर साजिश रची थी।

SSP ने बताया कि आरोपी प्रेमी उज्ज्वल मुकेश को हनी ट्रैप कर फंसाया गया था. पहले सोशल मीडिया पर लड़की का फर्जी एकाउंट बनाकर दोस्ती की, फिर उस फेसबुक अकाउंट से पहले मैसेंजर के जरिए मुकेश से दोस्ती बनाया. दोस्ती का सिलसिला बढ़ने के बाद उज्ज्वल मैसेंजर के जरिए मुकेश से लगातार बातचीत करने लगा. 25 मार्च की रात मैसेंजर से बातचीत के दौरान ही उज्ज्वल ने मुकेश को मिलने के लिए दामोदरपुर फुटबॉल ग्राउंड बुलाया था. मुकेश जब उज्ज्वल को सामने देखा तो उसके पैरों के नीचे जमीन खिसक गई वह अवाक रह बस देखता रह गया. इससे पहले की मुकेश कुछ कह पाता उज्ज्वल ने मुकेश को गोली मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने इस मर्डर से पर्दा हटाते हुए बताया कि दामोदरपुर सोमनगर के रहने वाले मुकेश पंडित के घर के बगल में ही उज्ज्वल शर्मा का घर है. वह मुकेश की दुकान में काम करता था. मुकेश के घर आने-जाने के दौरान उसकी पत्नी से उज्ज्वल का प्रेम संबंध बन गया. प्रेम संबंध बनने बाद मुकेश को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रची।

फिलहाल नीलम और उसके प्रेमी उज्ज्वल शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उज्ज्वल की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का मोबाइल और वारदात में शामिल जिस पिस्टल से उसकी हत्या की गई थी, उसे बरामद कर लिया है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH