घर मे सुख , समृद्धि और खुशियां चाहिए तो होना पड़ेगा हमबिस्तर , यह कह कर 06 महीने तक किया रेप उसके बाद हुआ यह

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
घर मे सुख , समृद्धि और खुशियां चाहिए तो होना पड़ेगा हमबिस्तर , यह कह कर 06 महीने तक किया रेप उसके बाद हुआ यह
भोपाल 03 अप्रैल 2022 -  हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित अरेरा कॉलोनी में एक ढोंगी ने परिवार पर विपत्ती बताकर नाबालिग बेटी का छह महीने तक दैहिक शोषण किया। वह परिवार के प्रत्येक सदस्य की बंद कमरे में अलग-अलग प्रेयर (प्रार्थना) कराता था। इस दौरान उसने चौदह साल की नाबालिग को बताया कि परिवार की विपत्ती को दूर करने के लिए तुम्हे शारीरिक संबंध बनाने पड़ेंगे। इससे परिवार की परेशानी खत्म हो जाएगी और खुशी लौट आएगी। इसके बाद वह प्रेयर के बहाने चौदह साल की नाबालिग का दैहिक शोषण करने लगा। छह महीने तक दैहिक शोषण करने के बाद भी जब परिवार की विपत्ती दूर नहीं हुई तो नाबालिग ने घटना की जानकारी परिजन को दी थी। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पास्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

एसआई सुनीता भलराय ने बताया कि चौदह साल की नाबालिग अरेरा कॉलोनी में किराये के मकान में रहती है। वह दसवीं कक्षा की छात्रा है। उसके परिवार में माता-पिता और एक भाई है। पीड़िता के पिता ने लॉक डाउन के पहले ऑनलाइन एजुकेशन पोर्टल बनवाया था। लॉकडाउन होने के बाद उन्हें घाटा हो गया और वह तनाव में रहने लगे। इस बीच इलाके में फेरी लगाकर फल बेचने वाले निहाल बेग की नजर उन पर पड़ गई। निहाल ने उनसे परेशान रहने का कारण पूछा। इस दौरान पीड़िता के पिता ने बताया कि वह कर्ज में डूबे हैं और उनका काम नहीं चल रहा है। घर मिलने पहुंचा आरोपी निहाल ने कहा था कि वह एक दिन घर आएगा फिर बैठकर उपाय बताएगा। 

निहाल घर पहुंचा और उसने परिवार को बताया कि यह विपत्ती है और प्रार्थना करने से विपत्ती दूर हो जाएगी। परिवार में फिर खुशी लौट आएगी। इसके बाद वह परिवार के पिता को कमरे में ले गया वहां प्रार्थना की। इसी तरह मां को भी कमरे में ले गया और प्रार्थना की। बेटे के साथ भी बंद कमरे में प्रार्थना की। आरोपी चौदह साल की नाबालिग को भी कमरे में ले गया और वहां प्रार्थना की। आरोपी प्रार्थना सप्ताह में दो बार करता था। इस दौरान उसने नाबालिग को बताया कि यदि परिवार की खुशी चाहती हो तो हम बिस्तर होना पड़ेगा। इससे परिवार की परेशानी दूर हो जाएगी। परिवार की खुशी के लिए नाबालिग उसकी बातों में आ गई और आरोपी उसका दैहिक शोषण करने लगा।

लगातार प्रार्थना करने के बाद भी जब परिवार के खुशी नहीं लौटी तो पीड़िता ने उसका विरोध किया था। इस दौरान आरोपी ने बताया कि तुम्हारे पिता ने शराब पीकर उसकी सिद्धि और प्रार्थना के बीच खलल उत्पन्न कर दी अब उसे दौबारा से प्रार्थना करनी पड़ेगी। सितंबर 2021 से शुरू हुए इस ढौंग के बाद अब तक परिवार में खुशी नहीं लौटी थी। अब नाबालिग भी समझ गई थी कि उसके और परिवार के साथ आरोपी गलत कर रहा है। बच्ची ने घटना की जानकारी माता पिता को दी। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएग।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH