सैक्स रैकेट का धंधा पड़ा मंदा तो 30 युवतियों का गिरोह बना कर करने लगी यह काम

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सैक्स रैकेट का धंधा पड़ा मंदा तो 30 युवतियों का गिरोह बना कर करने लगी यह काम
खंडवा 03 अप्रैल 2022 -  मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित छैगांवमाखन थाना क्षेत्र में किसान को ठगने वाली दुल्हन के बारे में नए खुलासे हुए हैं। ठगी करने वाली दुल्हन के बारे में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि ठगोरी दुल्हन सेक्स रैकेट का धंधा भी चलाती है। वह यह सेक्स रैकेट मुंबई में चलाती है लेकिन सेक्स रैकेट से ज्यादा कमाई ठगी करने में होने की वजह से वह लड़कियों के एक गिरोह को ठगी करने के लिए भी इस्तेमाल करती है। जब सेक्स रैकेट का धंधा मंदा हो जाता है तो ऐसी लड़कियां दुलहन बन ठगी करने का काम करती हैं। 

बता दें कि छैगांवमाखन थाने में पिछले दिनों एक दुलहन किसान को ठग कर भाग गई थी। किसान ने इसकी शिकायत पुलिस में की थी। पुलिस ने मामले की तफ्तीश कर ग्राम बढ़ियागयासुर के दुलीचंद को गिरफ्तार किया था। दुलीचंद ने पूछताछ में दलाल विलासराव निवासी परतवाड़ा का नाम लिया था। जब इस मामले में दलाल विलासराव को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ठगी करने वाली दुलहन मुंबई में सेक्स रैकेट चलाती है। वहीं से दलाल विलासराव का उससे संपर्क हुआ था। 

इस मामले की जांच कर रहे एएसआई नंदराम वासुरे और उनकी टीम ठगी करने वाली दुलहन की तलाश में मुंबई गई थी। एएसआई वसुरे ने बताया कि ठगी की वारदात करने वाली पूजा और उसकी बहन नेहा की लोकेशन मुंबई में मिली है। पूजा मुंबई में ही रहती है और वहां सेक्स रैकेट में भी शामिल है। दलाल विलासराव का पूजा से वही संपर्क हुआ था। 

बता दें की ठगने वाली दुलहनों का जाल मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में भी फैला हुआ है। खंडवा के किसान को ठगने वाली पूजा और नेहा की बात करें तो उसने खंडवा के अलावा इंदौर और महू में भी शादी के नाम पर ठगने की वारदात की हैं। यहां उसने शादी के सात फेरे लेकर दूल्हे के साथ 7 दिन भी नहीं गुजारे और लाखों का माल लेकर चंपत हो गईं। 

ठगी के इस मामले में दलाल विलासराव यूं तो अमरावती के परतवाड़ा का निवासी है लेकिन वह ठिकाने बदलता रहता है। उसका अधिक समय पूजा के ठिकाने पर ही बीतता है। पूजा से जुड़ी लड़कियों को उसने ठगी में शामिल किया था। उसके मोबाइल की पुलिस ने जब छानबीन की तो उसमें ठगोरी दुलहनों की तस्वीरें भी मिली हैं। वह इन तस्वीरों को शादी से पहले दूल्हों को व्हाट्सएप पर भेजता था। 

इधर पुलिस जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है कि ठगोरी दुलहन और उसके साथ तकरीबन 30 लड़कियां इस काम मे शामिल हैं। जो मुंबई में सेक्स रैकेट चलाती हैं । यहीं से दलाल ऐसी लड़कियों का इस्तेमाल करते हैं। जो आसानी से ठगी कर निकल सकती है। इस मामले में पकड़ाए दलाल विलासराव की तरह देश भर में दलालों का भी एक रैकेट इन से जुड़ा हुआ है । सेक्स रैकेट में जिन का धंधा मंदा हो जाता है। दलाल उन्हें टारगेट करते हैं और उन्हीं से ठगी का काम करवाते हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH