कार और ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर , हादसे में एक मजिस्ट्रेट की मौके पर ही मौत , एक अन्य जज की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कार और ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर , हादसे में एक मजिस्ट्रेट की मौके पर ही मौत , एक अन्य जज की हालत गंभीर
छतरपुर 03 अप्रैल 2022 -  छतरपुर बड़ामलहरा के प्रथम श्रेणी न्यायालय से लौट रहे न्यायाधीश ऋषि तिवारी का सड़क हादसे में निधन हो गया। दुर्घटना में एक अन्य न्यायाधीश आशीष मथौरिया गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लाक मुख्यालय बड़ाम लहरा के प्रथम श्रेणी न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीश ऋषि तिवारी और आशीष मथौरिया शनिवार की शाम कोर्ट बड़ामलहरा से अपनी स्विफ्ट डिजायर क्रमांक एमपी 32 सी 1375 से वापस जिला मुख्यालय लौट रहे थे। उनकी कार अभी सागर-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मातगुंवा थाना क्षेत्र के ग्राम चौका के पास पहुंची थी कि ईंटों को लादकर जा रहे एक ट्रैक्टर से टकरा गई। ग्राम चौका के ग्रामीणों की सूचना पर मातगुंवा थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार में घायलावस्था में पड़े दोनों न्यायाधीशों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। 

इधर घटना की खबर मिलते ही जिला एवं सत्र न्यायाधीश ह्देश श्रीवास्तव, डीआइजी विवेकराज सिंह, एसपी सचिन शर्मा, एडिशनल एसपी विक्रम सिंह सहित अनेक न्यायाधीश जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान न्यायाधीश ऋषि तिवारी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य न्यायाधीश आशीष मथौरिया को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत काे देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
कार और ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर , हादसे में एक मजिस्ट्रेट की मौके पर ही मौत , एक अन्य जज की हालत गंभीर

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH