इलाहाबाद से बिलासपुर आ रही यात्रियों से भरी बस पलटी , एक दर्जन से अधिक लोग घायल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
इलाहाबाद से बिलासपुर आ रही यात्रियों से भरी बस पलटी , एक दर्जन से अधिक लोग घायल
उमरिया 01 अप्रैल 2022 -  कोतवाली थाना अंतर्गत शहपुरा मार्ग स्थित घोघरी घाट के पास प्रयागराज से बिलासपुर जा रही बस क्रमांक CG -10 - AS - 4483 अनियंत्रित होकर पलट गई है। इस हादसे में दर्जन भर लोगों के घायल होने की खबर है। शुक्रवार की सुबह करीब 04 बजे हुए इस हादसे के बाद घटना की जानकारी पर मौके पर जिम्मेदार पुलिस अधिकारी पहुंच गए है। वही घायलों को अस्पताल पहुंचने के लिए घटना स्थल पर 108 भी पहुंच गई। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया जिनका उपचार भी शुरू हो गया है।

जिले का सीमावर्ती क्षेत्र घोघरी घाट में हुए इस दर्दनाक हादसे में 4 वर्षीय मासूम भूमिका पिता मनीष साहू 4 वर्ष और उसकी मां नीतू पति मनीष साहू 25 वर्ष निवासी कवर्धा के अलावा 15 वर्षीय तुलसी पिता दिलीप कुमार एवं बेटी बनिता पिता बसंत राय 18 वर्ष निवासी बिलासपुर के घायल होने की खबर है। वही मासूम बच्चों एवं महिलाओं के अलावा सुजीत पिता मयखान सिंह 32 वर्ष निवासी (एटा) उत्तरप्रदेश, दिलीप कुमार पिता परधनिया 38 वर्ष निवासी कवर्धा, नरेंद्र पिता दयाशंकर शुक्ल 42 वर्ष निवासी प्रयागराज, जीवन पिता मंगनी पटेल निवासी छत्तीसगढ़, घनश्याम पटेल, दरसराम पिता तेजराम निवासी सीपत (बिलासपुर), दीपक पिता दुखु राम 20 वर्ष निवासी उड़ीसा, राजेश पिता कमला प्रसाद 32 निवासी खोह, हलधर पिता दासरती पटेल 62 वर्ष निवासी खरसिया (रायगढ़), प्रमोद कुमार पिता टीका राम 32 वर्ष निवासी घटगांव भी बस दुर्घटना में घायल बताए जा रहे है।

घटना किन कारणों से घटित हुई है, फिलहाल साफ नहीं है। हालांकि इस दुर्घटना की जानकारी घायलों के स्‍वजनों को देने का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इस हादसे में अधिकांश घायल दूसरे प्रदेशों के बताए जा रहे हैं। जिन कारणों से उनकी मदद के लिए प्रशासन सक्रिय है और मदद के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं।

जिस स्थान पर घटना हुई है वह घुमावदार पहाड़ी रास्ता है। रास्ते के एक तरफ पहाड़ और दूसरी तरफ खाई है। जिसकी वजह से अक्सर यहां पर घटनाएं होती रहती हैं। हालांकि बस के पलटने के बावजूद किसी को कोई गंभीर चोट आने की अभी तक जानकारी नहीं मिली है और ना ही किसी की जान जाने की खबर सामने आई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH