रेप के आरोपी महंत को पैदल न्यायालय ले गई पुलिस , मकान पर भी चला सरकारी बुलडोजर , पढ़े न्यायालय का फैसला

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रेप के आरोपी महंत को पैदल न्यायालय ले गई पुलिस , मकान पर भी चला सरकारी बुलडोजर , पढ़े न्यायालय का फैसला
रीवा 01 अप्रेल 2022 - सर्किट हाउस में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित महंत सीताराम दास के मकान को प्रशासन ने गुरुवार को बुलडोजर चलवाकर जमींदोज कर दिया। पुलिस ने आरोपित महंत व हिस्ट्रीशीटर विनोद पांडे को जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने महंत को दो दिन के पुलिस रिमांड पर, जबकि विनोद को जेल भेज दिया। पुलिस महंत सीताराम को नकाब पहनाकर सिविल लाइन थाने से करीब सौ मीटर दूर स्थित न्यायालय पैदल लेकर पहुंची थी।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। अध‍िवक्ताओं ने आरोपित को फांसी की सजा देने की मांग कर नारेबाजी की। इस मामले के दो अन्य आरोपित अभी फरार हैं। एक अन्‍य आरो‍पित विनोद पांडे के गृह गांव नईगढ़ी थाना क्षेत्र के अकौरी में बने मकान को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया।

गुढ़ थाना अंतर्गत गुढ़वा गांव में आरोपित महंत ने बगैर अनुमति के 2800 वर्गफीट में मकान बनवा रखा था। प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर कुछ घंटे में ही मकान को जमींदोज कर दिया।

बता दे की रोजगार सम्मेलन में बुधवार को रीवा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने मंच से कहा था कि अपराध‍ियों के घरों पर बुलडोजर चला दो, उन्हें कुचल दो। उनके बयान के आधा घंटे बाद सिंगरौली से आरोपित महंत को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, 24 घंटे के अंदर आरोपित के मकान पर भी बुलडोजर चल गया।

इस मामले में रीवा के SP नवनीत भसीन का कहना है की दुष्कर्म के आरोपित सीताराम को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। उससे और पूछताछ की जाएगी। दो अन्य की तलाश की जा रही है।
रेप के आरोपी महंत को पैदल न्यायालय ले गई पुलिस , मकान पर भी चला सरकारी बुलडोजर , पढ़े न्यायालय का फैसला

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH