रुपयों की बारिश कराने का लालच देकर कथित तांत्रिक सहित 10 लोगो ने नाबालिग से किया गैंगरेप

बिहार , 31-03-2022 9:03:53 PM
Anil Tamboli
रुपयों की बारिश कराने का लालच देकर कथित तांत्रिक सहित 10 लोगो ने नाबालिग से किया गैंगरेप
पटना 31 मार्च 2022 -  पटना में 17 साल की लड़की के साथ पैसों की बारिश का लालच देकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। आर्थिक तंगी से परेशान दो लड़कियों को उनकी पहचान की ही एक महिला ने पूजा करने पर पैसों की बारिश होने का लालच दिया। जिसके झांसे में दोनों आ गई। पूजा के लिए दोनों लड़कियां पहले पटना से बनारस पहुंची। वहां उन दोनों को कहा गया कि फरीदाबाद में ये खास पूजा होगी। करीब 10 लोग दोनों को फरीदाबाद में एक ढोंगी बाबा के घर ले गये।

जहां पूजा का ढोंग किया गया। कुछ देर बाद उस लड़की को प्रसाद खाने के लिए दिया गया। प्रसाद का असर हुआ और वह बेहोश हो गई। इसके बाद ढोंगी बाबा समेत 10 लोगों ने बारी-बारी से रेप किया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब दोबारा ढोंगियों ने लड़की काे एक वीडियो दिखाया जिसमे एक युवती निर्वस्त्र पलंग पर लेटी है और उसके उपर पैसों की बारिश हो रही है वीडियो को दिखाने के बाद कहा कि तुम्हारा काम अधूरा रह गया था, दोबारा चलो और ऐसा करोगी तो पैसों की बारिश होगी। 

मामला 01 से 03 मार्च के बीच का है। घटना के 24वें दिन यानी 28 मार्च को यह मामला पटना में राजीव नगर थाना पहुंचा। पीड़िता की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की।

पीड़िता ने बताया कि उसके बाद उसकी सहेली के साथ भी वो लोग यही करने वाले थे, लेकिन उसके पीरियड्स चल रहे थे इसलिए उसे पूजा में बैठने से रोक दिया गया। जैसे-तैसे लड़की उनके चंगुल से बचकर भागी और पटना में अपने परिवार के पास पहुंची। इसके बाद ये मामला थाने पहुंचा।

लड़की की एक दोस्त की मकान मालकिन ने उन्हें बाबा के बारे में बताया था। उसने कहा था कि वहां पूजा करवाने के बाद पैसों की बारिश होने लगती है। तुम्हारे सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। लड़कियां उसके झांसे में आ गईं और फरीदाबाद के लिए निकल गईं। दोनों लड़कियां गरीब घर से थीं जिसका उसने फायदा उठाया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH