सक्ती से बड़ी खबर , नंदेली के पूर्व सरपंच सुशील धीरहे ने दी परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी

सक्ती , 31-03-2022 8:18:26 PM
Anil Tamboli
सक्ती से बड़ी खबर , नंदेली के पूर्व सरपंच सुशील धीरहे ने दी परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा 31 मार्च 2022 -  जिले को स्वच्छ जिला घोषित हुए आज  2 साल से अधिक हो गया है, लेकिन आज भी कई ग्राम पंचायतों में तत्कालीन सरपंचों और हितग्राहियों को शौचालय निर्माण की राशि का भुगतान नहीं हुआ है. ताजा मामला सक्ती ब्लॉक के नंदेली गांव में सामने आया है. जहां के तत्कालीन सरपंच ने गांव के ओडीएफ करने को उधार में सामान और साहूकारों से ब्याज में पैसा लेकर मजदूरी भुगतान किया. लेकिन आज तक शौचालय निर्माण का राशि नहीं मिल पाई.

अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी 8 लाख से अधिक की राशि न मिलने पर सक्ती जनपद के ग्राम पंचायत नंदेली के पूर्व  सरपंच सुशील धीरहे ने आत्मदाह की धमकी दे दी है. पूर्व में सक्ती SDM की जांच के बाद जनपद सीईओ ने सरपंच को पूर्व सरपंच की राशि भुगतान करने का आदेश भी दे दिया है. लेकिन सरपंच ममता उरांव द्वारा राशि जारी करने के बजाय धमकी दी जा रही है. अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं. लाखों रुपए उधार लेकर शौचालय बना कर ओ डी एफ ग्राम नंदेली बनाने वाले सरपंच को अब व्यापारी और साहूकारों के दबाव से परेशानी बढ़ गई है. पूर्व सरपंच ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर 31 मार्च यानी कि कल तक शौचालय निर्माण के भुगतान नहीं होने पर एक अप्रैल को आत्मदाह की चेतावनी दी है।

इस मामले में सक्ती SDM और जनपद पंचायत सीईओ ने बताया कि नंदेली में शौचालय निर्माण का राशि सरपंच के खाता में है. लेकिन वर्तमान सरपंच ममता उराँव के द्वारा पूर्व सरपंच सुशील धीरहे को राशि नहीं देने की शिकायत मिली है. एक अप्रैल को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सक्ती में दौरा है, अगर राशि मुहैया नहीं करायी गई तो सरपंच ने आत्मदाह की चेतावनी दी है।

बता दे कि कार्यकाल के दौरान नंदेली गांव के तत्कालीन सरपंच सुशील धीरहे को एजेंसी बना कर पूर्व में गांव के 128 शौचालय बनाने का कार्य आदेश जारी किया गया था. लेकिन शौचालय निर्माण के बाद हुए चुनाव में सुशील धीरहे के बजाय ममता उराव गांव की सरपंच चुनी गई. जिसके बाद से सरपंच ने शौचालय निर्माण की राशि जारी नहीं किया. अब आत्मदाह की चेतावनी के बाद अधिकारी सुशील धीरहे को जल्द राशि दिलाने का आश्वासन दे रहे हैं।

ताज़ा समाचार

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH