तंत्र मंत्र के नाम पर युवती के साथ तांत्रिक सहित 10 लोगो ने किया रेप , बनाया रेप का वीडियो और फिर

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तंत्र मंत्र के नाम पर युवती के साथ तांत्रिक सहित 10 लोगो ने किया रेप , बनाया रेप का वीडियो और फिर
पटना 29 मार्च 2022 -  बिहार की राजधानी पटना की एक लड़की के साथ फरीदाबाद में तंत्र मंत्र और पूजा पाठ के नाम पर रेप का मामला सामने आया है. लड़की को पटना के राजीव नगर इलाके की एक महिला प्रियंका के सहारे पहले पटना से दिल्ली बुलाया गया. फिर बनारस से उसे दिल्ली ले जाया गया. इसके बाद बनारस से 10 लड़के, उसे और उसकी सहेली को फरीदाबाद एक बाबा के पास ले गए. जहां पूजा करने का ढोंग किया गया. इसके कुछ देर बाद उस लड़की को प्रसाद खाने के लिए दिया गया. प्रसाद खाने के बाद वो जब बेहोश हो गई तब लड़की के साथ ढोंगी बाबा समेत 10 लोगों ने गैंगरेप किया।
 
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गरीब परिवार की लड़की जो एक रेस्टोरेंट में काम करती है उसे बताया गया कि पटना से दिल्ली जाकर फरीदाबाद में एक पूजा में शामिल होना होगा. पूजा के बाद उसे 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे. आरोप है कि लड़की ने ठीक वैसा ही किया, लेकिन उसे पैसे ना देकर उसके साथ बलात्कार किया गया. इतना ही नहीं आरोपी बाबा ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया।

 लड़की के साथ रेप की ये घटना 1 से 3 मार्च के बीच की है. 28 फरवरी को पटना के राजीव नगर थाने में मामले को लेकर FIR दर्ज की गई है. नाबालिग लड़कियों ने पुलिस को बताया है- बाबा के घर में पूजा का स्थान बना हुआ था. पूजा करने के नाम पर मुझे बैठाया गया. फिर प्रसाद के नाम पर कुछ खाने को दिया. इसके बाद वो होश में नहीं थी. होश खोने के बाद पुजारी ने उसका रेप किया. इतना ही नहीं पुजारी ने लड़की के पास नोटों की गड्डी रखकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया. दो दिन तक पुजारी के पास उसे रखने के बाद पीड़िता को वापस बनारस लाया गया. यहां से वो किसी तरह भाग निकली और पटना पहुंच गई।

इस पूरे मामले में पटना की जिस महिला का नाम सामने आ रहा है उसका नाम प्रियंका है और वह राजीव नगर में रहती है. पीड़ित लड़की का आरोप है कि प्रियंका उसकी सहेली की मकान मालकिन ने ही उसे पूजा पर बैठने और पैसों का झांसा दिया था. इसके बाद ही वो अपनी एक लड़की दोस्त के साथ 27 फरवरी को पटना से ट्रेन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन गई. फिर वहां से बल्ला नाम का युवक दोनों लड़कियों को बनारस ले गया था. पीड़िता ने बताया कि उसके बाद उसकी सहेली के साथ भी वो लोग यही करने वाले थे, लेकिन उसके पीरियड्स चल रहे थे इसलिए उसे पूजा में बैठने से रोक दिया गया इससे वह बच गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH