आज का राशिफल , दिनांक 27 मार्च 2022 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 27-03-2022 11:51:02 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 27 मार्च 2022 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनाँक 27 मार्च 2022 दिन रविवार - 

मेष राशि - आज आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब रहेंगे। किसी जरुरी काम में आज आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। लवमेट के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे, साथ ही कहीं घूमने का प्लान भी बनायेंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच आपके जीवन में बड़ा बदलाव लायेगा। 

वृष राशि - आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही कारोबार में आपको धन लाभ होगा। जीवनसाथी से फ़ोन पर लम्बी बात होगी। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। रिश्तेदार आपके कार्यों में पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि - आज आप किसी सामाजिक कार्य में अपना हाथ बंटायेंगे। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए। आज किस्मत का साथ मिलने से सारे काम समय से पूरा हो जायेगा। उचित दिशा में मेहनत से आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के छात्रों को कोई खुशखबरी मिलेगी। पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आर्थिक रूप से किसी भी फैसले के लिये आपको बड़ा ही सतर्क रहकर काम करना चाहिए।

कर्क राशि - आज बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगा। आज किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए। अगर आप बिल्डर हैं, तो आज आपको बहुत ही सोच-समझ कर निवेश करना चाहिए। किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले आपको वर्क प्लान तैयार करना चाहिए, इससे आपको काम में फायदा मिलेगा। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है।

सिंह राशि - आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी अधूरे काम में आज हाथ लगाने से वह जल्द ही पूरा हो जायेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के लिये आपको नये मौके मिलेंगे। इस राशि के छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के अच्छे रास्ते खुलेंगे। परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। किसी दूसरे शहर जाने के योग बन रहे है।

कन्या राशि - आज आपका बढ़ा हुआ मनोबल किसी जरूरी काम में आपको सफलता दिलायेगा। माता-पिता के सहयोग से कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिलेगा। बच्चे आपके साथ कोई गेम खेलने की जिद करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। कार्यस्थल पर जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि - आज किसी खास काम के लिए आपके मन में कोई नया विचार आयेगा। बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी के लिये आपको कोई अच्छी डील मिलेगी। राजनीती क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छा पद मिलेगा। जीवनसाथी से रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जायेंगे। लवमेट के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यवसाय में धन लाभ होने के योग बन रहे है। 

वृश्चिक राशि - आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव होंगे। किसी मित्र की मदद से कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे, इससे आपके रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। आज अपना ध्यान लक्ष्य की ओर बनाएं रखेंगे। सेहत के मामले में आज आप अच्छा महसूस करेंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी। लवमेट्स घर पर अपनी शादी की बात करें, तो बात बन जाएगी। 

धनु राशि - आज कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके रिश्ते की मजबूती बरकरार रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी कार्यों में उनका सहयोग प्राप्त होता रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स आपके साथ खड़े रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिये आपकी मेहनत सफल रहेगी।

मकर राशि - आज आपको अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला करेंगे। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ जायेगा। आज ऑफिस के किसी काम से आपको दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ेगी। आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि - आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे। किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में आप सोचेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिये आज का दिन बढ़िया है। आज आपको जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप किसी मेडिकल कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको अपनी मेहनत का फल जल्द ही सफलता के रूप में मिलेगा। आय के नये सोर्स मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा।

मीन राशि - आज वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद होगा। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा होगा। आपके माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए। अधिकारियों के साथ आपको बेहतर संबध बनाये रखने की कोशिश करनी चाहिए। कोई दोस्त आपके काम में मदद करेगा। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH