शादी की रस्म निभा रही महिलाओं को ट्रक ने कुचला , हादसे में 03 की मौत और कई महिलाएं घायल

बिहार , 27-03-2022 10:59:22 AM
Anil Tamboli
शादी की रस्म निभा रही महिलाओं को ट्रक ने कुचला , हादसे में 03 की मौत और कई महिलाएं घायल
छपरा 27 मार्च 2022 -  बिहार के छपरा में बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है. शादी समारोह के दौरान रस्‍म निभा रही महिलाओं के झुंड में एक अनियंत्रित ट्रक घुस आया और कई महिलाओं को कुचल दिया. इस सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्‍य घायल हो गईं. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

भीषण सड़क दुर्घटना के बाद पल भर में ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. देखते ही देखते घटनास्‍थल पर चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में घायल महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्‍पताल रेफर कर दिया. भीषण सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आलाधिकारी पहुंच गए. दूसरी तरफ, ट्रक ड्राइवर घटनास्‍थल से फरार हो गया.

जानकारी के अनुसार, भीषण सड़क हादसा छपरा के मशरक में हुआ है. अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे शादी समारोह के लिए डोमकच रस्‍म निभा रहीं महिलाओं के झुंड में घुस गया. इस हादसे में 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्‍य महिलाएं घायल हो गईं. बताया जा रहा है कि मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा शिव मंदिर के पास शुक्रवार की रात अज्ञात अनियंत्रित ट्रक ने महिलाओं के समूह को रौंद दिया. हादसे में गंभीर रूप से घायल 5 महिलाओं को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सड़क दुघर्टना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

हादसे में मारी गई मह‍िलाओं की पहचान दुमदुमा गांव निवासी रोजादिन मियां की 50 वर्षीय पत्नी सैरूल बीबी, भोला मियां की 45 वर्षीय पत्नी नजमा बीबी और बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर कराह गांव निवासी नाजिम मियां की 50 वर्षीय पत्नी सैशा बेगम के रूप में कई गई है. वहीं, घायलों की पहचान लुकमान मियां की 50 वर्षीय पत्नी खैरा बीबी, लियाकत हुसैन की 40 वर्षीय पत्नी नूरजहां खातून, इस्लाम मियां की 35 वर्षीय पत्नी मनाजा खातून, स्व मुस्तफकार मियां का 50 वर्षीय पुत्र हसमुद्दीन उर्फ भोला मियां और गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के हकाम गांव निवासी मोहम्मद जैनुद्दीन की 35 वर्षीय पत्नी शाहजहां खातून के रूप में हुई.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH