तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा , आधा दर्जन से अधिक महिलांए घायल
मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
उमरिया 26 मार्च 2022 - चंदिया थाना के गणेशपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होने से ऑटो पलट गया। उसमें आधा दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि घायल महिलायें ऑटो में सवार होकर चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम पथरहटा से चंदिया बाजार करने जा रही थी। तभी गणेशपुर मार्ग के पास किसी कारणवश ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो पलटने के बाद आसपास के लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से महिलाएं बाहर निकली।
हादसे में ग्राम पथरहटा निवासी स्नेहलता पति अशोक विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष, आरती पति रामलाल कोल उम्र 18 वर्ष, राधा पति बेटा लाल यादव उम्र 35, रेखा पति उमेश बढई उम्र 27 वर्ष, सुनिया पति चुरहा कोल उम्र 50 वर्ष, लक्ष्मी बाई पति सुशेन कोल उम्र 35 वर्ष, संगीता पति रामलाल कोल उम्र 34 वर्ष के घायल होने की खबर है। घटना के बाद सभी घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय चंदिया अस्पताल लाया गया है। जहां उनका इलाज किया जहा रहा है। इस हादसे में स्नेहलता विश्वकर्मा,आरती कोल एवम सुनिया कोल गम्भीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं।
















