इस महिला तहसीलदार की हो रही है जम कर तारीफ , गोद मे छोटे बच्चे को लेकर दंगाईयों के बीच पहुँची समझौता कराने

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
इस महिला तहसीलदार की हो रही है जम कर तारीफ , गोद मे छोटे बच्चे को लेकर दंगाईयों के बीच पहुँची समझौता कराने
खंडवा 20 मार्च 2022 -  जामली मूंदी के सैलानी बाबा मेले के पहले दिन शुक्रवार को दो पक्षों में हुए विवाद के बाद पथराव की घटना को काबू में करने के लिए मौके पर पहुंची एक महिला तहसीलदार का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तहसीलदार माला राय अपने बच्चे को गोद में लेकर विवाद करने वालों को समझाईश देती हुई नजर आ रही हैं। इस मामले में दो पक्षों के चार लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

शुक्रवार को जामली-मूंदी में पथराव की जानकारी मिलने पर तहसीलदार माला राय अपने बच्चे को गोद में लेकर मौके पर पहुंची थीं। उनके साथ हेडक्वाटर डीएसपी दीपा मांडवे , जावर थाना प्रभारी के.डी. तिवारी , मूंदी थाना प्रभारी ब्रजभूषण हिरवे मौके पर पहुंचे। 

विवाद की स्थिति के दौरान दाेनाें पक्षों से घिरी तहसीलदार अपने बच्चे को संभालते हुए मामले को शांत करने में लगी रहीं। आक्रोशित लोगों को विवाद नहीं करने की समझाइश दी। तहसीलदार एक तरफ जहां बच्चे की पीठ थपथपाकर उसे ममत्व दे रही थी, तो वहीं दूसरी ओर विवाद करने वाले लोगों से शांत रहने की अपील कर रही थीं। इस दौरान किसी ने उनका यह वीडियो बना लिया। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

बता दे की सैलानी बाबा मेले में खेत से लकड़ी ले जाने की बात पर हुए विवाद में शुक्रवार को सैलानी बाबा मेले में जमकर पत्थर चले थे। मेला परिसर में अचानक हुई इस पथराव की घटना से भगदड़ मच गई। एक तरफ जामली मूंदी के ग्रामीण तो दूसरी तरफ मेले में डेरा लगाकर रहने वाले थे। ग्रामीणों ने पथराव करने वाले डेरे वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए मेला मार्ग पर चक्काजाम भी किया। 

पुलिस के पहुंचने के बाद भी तनातनी की स्थिति रही। पुलिस की समझाईश के बाद लोग सड़क से हट गए, लेकिन मेले का विरोध रात करीब आठ बजे तक चलता रहा। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण पंजीबद्ध किया है। मारपीट में घायल हुए तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
इस महिला तहसीलदार की हो रही है जम कर तारीफ , गोद मे छोटे बच्चे को लेकर दंगाईयों के बीच पहुँची समझौता कराने
इस महिला तहसीलदार की हो रही है जम कर तारीफ , गोद मे छोटे बच्चे को लेकर दंगाईयों के बीच पहुँची समझौता कराने

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH