होली की खुशियां मातम में बदली , होली खेल कर नहाने गए तीन युवक तालाब में डूबे

महासमुंद , 20/03/2022 2:54:37 AM
Anil Tamboli
होली की खुशियां मातम में बदली , होली खेल कर नहाने गए तीन युवक तालाब में डूबे
महासमुंद 19 मार्च 2022 -  होली खेलकर नहाने तालाब गए किशोरों की टोली में तीन किशोर डूब गए, जिनमे दो की हालत गम्भीर है, वहीं एक की मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बरोंडाबाज़ार की है।

शुक्रवार को सुबह होली खेलने के बाद केंद्रीय विद्यालय में अध्ययनरत किशोरों की टोली नहाने के लिए जिला मुख्यालय से सात किमी दूर ग्राम बरोंडा बाजार के तालाब पहुचे। यहां नहाने के लिए किशोर कूद गए।

खास बात यह है कि इनमें से किसी को तैरना नहीं आता था। तीन किशोर गहरे पानी मे चले गए। डूबते किशोरों को देखकर साथ गए अन्य शोर मचाया। तब रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण रुके और सहायता करने आगे बढ़े। ग्रामीणों ने गम्भीर स्थिति में तीन किशोरों को बाहर निकाला। दुपहिया से इन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां केंद्रीय विद्यालय कक्षा 12वीं के छात्र कलश वाघमारे 17 को मृत घोषित किया गया। जबकि गम्भीर रूप से घायल लक्ष्य चन्द्राकर पुत्र आलोक चन्द्राकर को रायपुर रिफर किया गया। वहीं दिव्यांशु कर्माकर का उपचार निजी अस्पताल में जारी है।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक चन्द्राकर निवासी बीटीआइ रोड का पुत्र लक्ष्य (17) , प्राध्यापक डा संजीव कर्माकर निवासी अयोध्या नगर का पुत्र दिव्यांशु (17) व पुराना मछली बाज़ार निवासी कलश वाघमारे (17) पुत्र राजेन्द्र अपने अन्य दोस्‍तों के साथ होली खेलने के बाद दोपहर दो बजे नहाने गए।

बरोंडाबाजार के तालाब में नहाते समय अचानक तीनों गहरे पानी में डूबने लगे। सड़क से लगे तालाब में इनको डूबता देखकर ग्रामीणों ने गहरे पानी से तीनो को बाहर निकाला और दुपहिया से अस्पताल पहुचाया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़- अंजान युवक से इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती करना युवती को पड़ा भारी, लुटा बैठी अपनी इज्जत
छत्तीसगढ़- अंजान युवक से इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती करना युवती को पड़ा भारी, लुटा बैठी अपनी इज्जत
कॉकरोच जनता पार्टी बना सायबर ठगों के लिए कमाई का बड़ा जरिया, ऐसे दे रहे है ठगी की वारदात को अंजाम
कॉकरोच जनता पार्टी बना सायबर ठगों के लिए कमाई का बड़ा जरिया, ऐसे दे रहे है ठगी की वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL में सट्टा खेलाते अमित वाधवानी और विजय ग्वालानी गिरफ्तार, साढ़े पांच लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL में सट्टा खेलाते अमित वाधवानी और विजय ग्वालानी गिरफ्तार, साढ़े पांच लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, खाली कराया जा रहा है पूरा इलाका
छत्तीसगढ़ - कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, खाली कराया जा रहा है पूरा इलाका
ईलाज कराने आई 12वी की छात्रा को नशीली इंजेक्शन देकर डॉक्टर ने बनाया हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ गिरफ्तार
ईलाज कराने आई 12वी की छात्रा को नशीली इंजेक्शन देकर डॉक्टर ने बनाया हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी जन्मदिन की बधाई
सक्ती जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी जन्मदिन की बधाई
सक्ती - सनसनीखेज करही गोलीकांड का खुलासा, सक्ती जिले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
सक्ती - सनसनीखेज करही गोलीकांड का खुलासा, सक्ती जिले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
08 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने की बढ़ोतरी, जाने क्या है ताजा कीमत
08 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने की बढ़ोतरी, जाने क्या है ताजा कीमत
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेत्री रेप केस में नया मोड, नही हुआ था नेत्री के साथ रेप, कथित आरोपी के वायरल VIDEO से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेत्री रेप केस में नया मोड, नही हुआ था नेत्री के साथ रेप, कथित आरोपी के वायरल VIDEO से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH