धोखे से घर का दरवाजा खुलवा कर चाकू की नोक पर महिला से रेप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
धोखे से घर का दरवाजा खुलवा कर चाकू की नोक पर महिला से रेप
भोपाल 13 मार्च 2022 -  कमला नगर थाना क्षेत्र में एक महिला के घर आधी रात घुसे बदमाश ने चाकू की नोक पर उससे दुष्कर्म किया। वह पहले भी शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बना चुका था। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। 

पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 33 वर्षीय महिला लोगों के घरों में काम करके परिवार का भरण पोषण करती है। आरोपी मोनू उर्फ महेंद्र उसके भाई का दोस्त था, इसलिए उसका घर आना-जाना था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जनवरी महीने में एक दिन वह घर पर अकेली थी, तभी महेंद्र उसके घर पहुंचा और शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया। 

महिला ने जब उस पर शादी के लिए दबाव डाला तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। महिला ने दोबारा उसे घर आने से मना कर दिया तो करीब एक महीने तक वह महिला के घर नहीं गया। पीड़िता ने आगे बताया कि शुक्रवार रात उसने किचन की खिड़की पर अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगा रखा था। रात करीब एक बजे महेंद्र ने हाथ डालकर मोबाइल निकाल लिया। 

नींद खुलने पर महिला ने जब मोबाइल वापस करने का बोला तो उसने दरवाजा खोलने को कहा। महिला ने जैसे ही दरवाजा खोला, वैसे ही महेंद्र घर के अंदर घुस गया और चाकू अड़ाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद वह मौके से भाग निकला। पीड़िता ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH