मजदूरों से भरी नाव नदी में पलटी , डूबने से दो महिलाओं की मौत , 11 लोग सुरक्षित

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मजदूरों से भरी नाव नदी में पलटी , डूबने से दो महिलाओं की मौत , 11 लोग सुरक्षित
अशोकनगर 13 मार्च 2022 -  मुंगावली क्षेत्र के ग्राम बाड़ोली से होकर गुजरी कैथन नदी में रविवार को सुबह मजदूरों से भरी नाव पलट गई। इसमें नाविक समेत लोग सवार थे। इस हादसे में दो महिलाओं की डूबने से मौत हो गई। एक व्‍यक्‍ति तैरकर बाहर निकल आया। बाकी 11 लोगों को ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। यह सभी मजदूर नाव में सवार होकर पास के गांव में फसल काटने के लिए जा रहे थे। हादसे का कारण नाविक का अचानक पैर फिसलने से नाव अनियंत्रित होना बताया गया है। राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव ने हादसे पर शोक जताया है। साथ ही, मृतकों के स्वजन को आर्थिक सहायता दिए जाने की बात कही।

जानकारी के अनुसार हर दिन की तरह रविवार को सुबह भी बाड़ोली गांव के रहने वाले मजदूर फसल काटने के अपने घरों से निकले। यह लोग पास के ही गांव सांवलहेड़ा जा रहे थे, लेकिन रास्ते में कैथन नदी थी। इस नदी को पार करने के लिए मजदूरों ने नाव का सहारा लिया। 13-14 लोग एक ही नाव में सवार हो गए। 

बताते हैं कि नाव कुछ दूर ही चली थी, तभी अचानक नाविक का पैर फिसल गया, जिससे वह अनियंत्रित हुआ और उसी के साथ नाव का बैलेंस भी गड़बड़ हो गया, जिस कारण नाव पलट गई। इससे नाव में सवार सभी लोग नदी में गिर गए। यह देख आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। सभी ने नदी में छलांग लगाकर इनको बाहर निकाला। हादसे में नाव सवार प्रेमबाई पत्नी खुशीलाल अहिरवार उम्र 60 वर्ष कुसमबाई पत्नी मोहनलाल अहिरवार की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोगों को निकालकर सीधे इलाज के लिए मुंगावली अस्पताल भेजा गया। यहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

हादसे के समय नाव में सवार गोपी अहिरवार, अनीता अहिरवार, गीता अहिरवार, काजल अहिरवार, शिवानी अहिरवार, वैष्णव अहिरवार, संजू मोहन अहिरवार, सनमान अहिरवार, जितेंद राजपूत, चालू राजा, रोशन सिंह राजपूत भी सवार थे। ग्रामीणों की मदद से इन सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH