भूलने की बीमारी के चलते 9वी के छात्र ने छात्रावास में की खुदकुशी , सुसाइड नोट में लिखी यह बात

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भूलने की बीमारी के चलते 9वी के छात्र ने छात्रावास में की खुदकुशी , सुसाइड नोट में लिखी यह बात
बुरहानपुर 13 मार्च 2022 -  बुरहानपुर जिले के नेपानगर में 9वीं के छात्र ने आदिवासी छात्रावास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने सुसाइड नोट में अपने पिता को एक मार्मिक पत्र लिखा है जिसमें उसने लव यू पापा संबोधन के साथ स्वीकार किया है कि वह जो भी पढ़ता है, भूल जाता है। उसने अपने माता-पिता से माफी भी मांगी है। साथ ही किसी को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार नहीं बताया है।

नेपानगर पुलिस ने बताया कि सुबह वार्ड क्रमांक 14 में स्थित आदिवासी छात्रावास से सूचना मिली थी कि छात्र ने फांसी लगा ली है। छात्र ने शुक्रवार रात जान दी है। मृतक छात्र कक्षा 9 में पढ़ता था। धूलकोट के उतंम्बी का रहने वाला था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने कमरे की तलाशी में एक सुसाइड नोट जब्त किया।

नाबालिग छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा है कि  लिखा है कि उसे भूलने की बीमारी थी जिससे वह जो भी पढ़ता था तो भूल जाता था। इस वजह से वह अपने माता-पिता के सपनों को साकार नहीं कर सकता इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है। उसने सुसाइड नोट लिखने के बाद रात को ही फांसी लगा ली जिसे सुबह अन्य छात्रों ने देखा। छात्र नेपानगर के स्कूल में 9वीं कक्षा मं पढ़ता था। वहीं, मृत छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया कि जिस वक्त उनके बेटे ने फांसी लगाई उस वक्त छात्रावास में छात्रावास अधीक्षक या कोई अन्य शिक्षक मौजूद नहीं था। अगर वे मौके पर मौजूद होते तो छात्र को बचाया जा सकता था।

नाबालिग छात्र ने आत्महत्या के पहले लिखे सुसाइड नोट में अपने पिता के प्रति प्रेम को प्रदर्शित करते हुए लिखा है कि लव यू पापा। आप जैसा पापा मुझे मिला यह मेरी किस्मत थी। आपका बेटा हमेशा आपका सपना पूरा करने वाला होना चाहिए। मैं कुछ नहीं कर सकता तो किस काम की जिंदगी। पापा मुझे माफ करना, आपका सपना मैं पूरा नहीं सकता हूं। इसी वजह से मैं मर रहा हूं।
भूलने की बीमारी के चलते 9वी के छात्र ने छात्रावास में की खुदकुशी , सुसाइड नोट में लिखी यह बात

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH