आज का राशिफल , दिनांक 11 मार्च 2022 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 11-03-2022 3:37:29 PM
Anil Tamboli
आज का राशिफल ,  दिनांक 11 मार्च 2022 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनाँक 11 मार्च 2022 दिन शुक्रवार - 

मेष राशि - आज आप माता-पिता के साथ दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। आप कामकाज में बहुत बिजी रहेंगे। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी। आप उन उम्मीदों पर खड़े उतरेंगे। 

वृष राशि - आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। इस राशि के आर्ट्स के स्टूडेंट्स को टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा।

मिथुन राशि - आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। नौकरी कर रहे लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। इस राशि के जो लोग फ्रीलांसर से जुड़े हुए हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति जरूर होगी। नए व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। अगर आपका बुक्स का शॉप है, तो आज आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी।

कर्क राशि - आज कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन लाभ होने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आप उनकी पसंद का कोई गिफ्ट देंगे। आज दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम टल सकता है। आप कोई चीज कहीं रखकर भूल सकते हैं। आपको अपने सामान का खास ध्यान रखना चाहिए। सेहत के लिहाज से आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि - आज जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो जायेगा। साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। मित्रों के साथ आप किसी बर्थडे पार्टी में जायेंगे। इस राशि के टीचर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। 

कन्या राशि - आज आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे, इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएगी, साथ ही कहीं रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद है। काम में सफलता सुनिश्चित होगी। 

तुला राशि - आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। आपकी सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी, जिससे आज आप अपने कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाएंगे। इस राशि के जो छात्र फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें आज कुछ नया डिजाइन करने को मिलेगा। आज आपके दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। 

वृश्चिक राशि  - आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। इस राशि के बच्चे अपने दोस्तों के साथ पार्क में खेलने जायेंगे। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। इस राशि के जिन लोगों का रेस्टोरेंट है, उनके काम में वृद्धि होने की संभावना है। आज उच्चाधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है।  करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। साथ ही आपका सकारात्मक रवैया करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा। 

धनु राशि - आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन फेवरेबल है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। 

मकर राशि - आज आपको आर्थिक रूप से अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखने की जरूरत है। परिवारवालों के साथ किसी टूर का प्लान बनायेंगे। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।  कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है। 

कुंभ राशि - आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त बने रहेंगे।  इस राशि के विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए आज शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटी मिलेगी। इस राशि के आई.टी से जुड़े स्टूडेंट्स को लाभ की प्राप्ति होगी। लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे। 

मीन राशि - आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे।  परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा आज बेहतर रहने वाला है। आज आप कोई नया काम शुरू करने का विचार बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में एक दूसरे से सलाह-मशविरा करते रहे, इससे रिश्ते और बेहतर होंगे।  इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल आज मिल जायेगा। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH