छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा , तेज रफ्तार कार पेंड़ से टकराई , तीन दोस्तो की मौके पर ही मौत

बलौदा बाजार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा , तेज रफ्तार कार पेंड़ से टकराई , तीन दोस्तो की मौके पर ही मौत
बलौदाबाजार 10 मार्च 2022 -  बलौदाबाजार में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है ,घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जँहा उसका ईलाज जारी है। हादसा तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने के चलते हुआ टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए अंदर फंसे युवकों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। कार अनियंत्रित कैसे हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं है। हादसा पलारी थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के हीरापुर निवासी सितेंद्र पाठक (42) पुत्र रामगोपाल पाठक , दोंदे खुर्द निवासी लालता प्रसाद द्विवेदी (45) पुत्र रामलोचन द्विवेदी व अशोक यादव (45) पुत्र डंडी राम यादव और खोरसी निवासी भोला गोस्वामी (19) चारों अपने दोस्त मनीष यदु के बच्चे की छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुसमी गए थे। वहां से रात करीब 11 बजे लौटने के दौरान संडी के पास ढाबे से पहले तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकरा गई।

राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। हालांकि मौके पर ही सितेंद्र पाठक, लालता प्रसाद द्विवेदी और अशोक यादव की मौत हो चुकी थी। जबकि भोला गोस्वामी घायल था। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

दरअसल, मरने वाले तीनों युवक ही मनीष के दोस्त थे और छठी कार्यक्रम में जा रहे थे। वह पेट्रोल डलवाने के लिए खरतौरा के पास पंप पर रुके तो वहां कर्मचारी भोला गोस्वामी मिल गया। उससे पहले से जान-पहचान होने के कारण तीनों ने जिद कर उसे भी कार में बिठा लिया और अपने साथ ले गए। पुलिस ने बताया कि तीनों युवक ट्रक ड्राइवर थे। कार लालता प्रसाद की थी, वही ड्राइव भी कर रहा था। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH