बाबा महाकाल के भक्तों के लिए बड़ी खबर , मंदिर प्रबंधन गुरुवार से देने जा रही है यह सुविधा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बाबा महाकाल के भक्तों के लिए बड़ी खबर , मंदिर प्रबंधन गुरुवार से देने जा रही है यह सुविधा
उज्जैन 10 मार्च 2022 -  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में गुरुवार से प्रतिदिन 300 भक्तों को भस्म आरती दर्शन की निशुल्क अनुमति मिलेगी। मंदिर प्रशासन ने आम भक्तों की सुविधा के लिए निशुल्क सीटों की संख्या में इजाफा किया है। अब तक 100 श्रद्धालुओं को प्रतिदिन निशुल्क अनुमति दी जा रही थी।

मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि कोरोना प्रतिबंध समाप्त होने तथा शिवरात्रि महापर्व संपन्न होने के बाद अब पूरी क्षमता के साथ भस्म आरती दर्शन व्यवस्था शुरू की जा रही है। प्रतिदिन 1500 दर्शनार्थियों को भस्मारती दर्शन की अनुमति दी जाएगी। इसमें से 300 सीटें सामान्य दर्शनार्थियों के लिए आरक्षित की गई हैं। श्रद्धालु सुबह 08 बजे से मंदिर कार्यालय के समीप स्थित काउंटर से निशुल्क अनुमति प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा प्रतिदिन 400 दर्शनार्थियों को मंदिर की वेबसाइट व महाकालेश्वर दर्शन एप पर 200 रुपये शुल्क के साथ आनलाइन परमिशन दी जाएगी। पुजारी, पुरोहित के यजमान तथा प्रोटोकाल के तहत आने वाले VIP को मंदिर के VIP काउंटर से प्रतिदिन 800 अनुमति मिलेगी। इन्हें भी प्रति व्यक्ति 200 रुपये भेंट राशि देना होगी।

महाकाल मंदिर समिति ने भस्म आरती व दान आदि की आनलाइन व्यवस्था निजी कंपनी को सौंप दी है। कंपनी ने आधुनिक तकनीक से साफ्टवेयर का निर्माण किया है। नई व्यवस्था में भस्म आरती की बुकिंग कराते ही दर्शनार्थी को मोबाइल पर अनुमति का SMS प्राप्त होगा। श्रद्धालु अनुमति की प्रिंट भी निकलवा सकेंगे। शीघ्र दर्शन टिकट की आनलाइन बुकिंग भी सुविधा से होगी। बता दें इससे पहले मंदिर के साफ्टवेयर में आए दिन तकनीकी खामी रहती थी। आनलाइन बुकिंग कराने पर श्रद्धालुओं के खाते से रुपये कट जाते थे और उन्हें अनुमति प्राप्त नहीं होती थी।

आनलाइन व्यवस्था नए स्वरूप में अस्तित्व में आने के बाद देश विदेश के भक्त घर बैठे मंदिर के विभिन्न प्रकल्पों के लिए दान कर सकेंगे। श्रद्धालु अगर भगवान महाकाल का लड्डू प्रसाद मंगवाना चाहते हैं, तो उसकी बुकिंग भी आसानी से हो जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH