प्रेम कहानी का दुःखद अंत , प्रेमी जोड़े ने शोसल मीडिया पर लिखा यह मैसेज और फिर दे दी जान

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेम कहानी का दुःखद अंत , प्रेमी जोड़े ने शोसल मीडिया पर लिखा यह मैसेज और फिर दे दी जान
बालाघाट 09 मार्च 2022 -  बालाघाट से प्रवाहित होने वाली वैनगंगा नदी के गायखुरी घाट में एक दिन पूर्व मिली प्रेमी जोड़े के लाश की गुत्थी ठीक तरह से सुलझ नहीं पाई और दूसरे दिन बुधवार को कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम नांदी से सावरी के बीच खेत के कुएं में एक और प्रेमी जोड़े ने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। 

प्रेमी जोड़े ने मरने के पूर्व शोसल मीडिया पर संदेश जारी किया था कि उनके पास मरने के अलावा अब कोई जरिया नहीं है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। मृतकों की शिनाख्त खोमेश पिता तीरथ वर्मा 25 वर्ष ग्राम खांदीटोला थाना तिरोड़ी निवासी और मृतका अश्वनी पिता नरेंद्र देवसर 23 वर्ष ग्राम डोंगरगांव निवासी के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम खांदीटोला निवासी खोमेश वर्मा ग्राम डोंगरगांव निवासी अश्विनी देवसर के साथ बचपन से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन अश्विनी देवसर की शादी उसके स्‍वजनों ने ग्राम मुंडीवाड़ा में एक युवक से तय कर दी थी। शादी तय होने के बाद से दोनों प्रेमी परेशान थे।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को दोपहर तीन बजे खोमेश वर्मा और अश्विनी देवसर दोनों ने शोसल मीडिया के जरिए लोगों को संदेश पहुंचा दिया गया कि वे कुएं में कूदकर आत्महत्या कर रहे हैं। शोसल में मीडिया पर जारी हुए संदेश की जानकारी मिलने पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। जहां पर लड़के की मोटरसाइकिल और युवती की चप्पल कुएं के समीप ही मिली। नांदी व सावरी गांव के आसपास के मछुआरों को बुलाकर कुएं में जाँच कराने पर शव बरामद किए। तब तक दोनों मृतकों के स्‍वजन भी मौके पर आ गए थे।

इस बारे में कटंगी के थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह बघेल का कहना है की प्रेमी जोड़े ने मरने के पहले शोसल मीडिया पर एक संदेश वायरल किया था कि वे अब मरने जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर ग्राम नांदी से सावरी के बीच एक खेत के कुएं से दोनों के शव शाम पांच बजे बरामद कर लिए हैं। दोनों शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को किया जाएगा। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद दोनों स्‍वजनों के बयान लिए जाएंगे। उसके आधार पर आगे की जांच की जाएगी। 

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH