कोरबा जिले का पतलू गिरफ्तार , चार साथियो के साथ मिल कर किया था यह काण्ड , पतलू की साथियो की तलाश जारी

कोरबा , 09-03-2022 11:29:23 AM
Anil Tamboli
कोरबा जिले का पतलू गिरफ्तार , चार साथियो के साथ मिल कर किया था यह काण्ड , पतलू की साथियो की तलाश जारी
कोरबा 09 मार्च 2022 -  साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की रानी अटारी खदान में चोरी करने और लेन-देन के विवाद को लेकर अपने ही साथी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद शव छिपाने के लिए चार लोगों की सहायता ली गई थी। उनके खिलाफ भी मामला दर्ज करने के साथ खोजबीन की जा रही है। 

पसान पुलिस ने आरोपी हत्यारे सेम लाल पतलू को गिरफ्तार किया है। कोरबा में उसे मीडिया के सामने पुलिस ने पेश किया। फरवरी के प्रथम सप्ताह में रानी अटारी क्षेत्र में राधिका प्रसाद गौड़ की हत्या कर दी गई। सब किसी की नजर में ना आने पाए इसके लिए उसे पेड़ के पत्तों से ढक दिया गया था। 

09 फरवरी को शव मिलने के बाद पसान थाना प्रभारी ने इसकी पहचान राधिका प्रसाद के रूप में की थी। पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने बताया कि लेन-देन में विवाद होने को लेकर हत्यारे और मृतक के बीच हाथापाई हुई थी जो बाद में हत्या तक जा पहुंची। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने चार साथियों के साथ लाश को एक ही स्थान पर छिपा दिया था। 

दो लोगों ने इस घटना को देखा और पुलिस को जानकारी दी। चार सहयोगी घटना के बाद से फरार हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने 302 201 आईपीसी के अंतर्गत हत्या कर साक्ष्य छिपाने के मामले में सेम लाल गोंड़ उर्फ पतलू को गिरफ्तार करने के साथ न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपी जल्द हमारी गिरफ्त में होंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..

सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार

सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..

छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH