मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद लोगो को वापस ला रही बस टैंकर से टकराई , हादसे में 11 महिलाये घायल

मध्य प्रदेश , 09-03-2022 8:56:07 AM
Anil Tamboli
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद लोगो को वापस ला रही बस टैंकर से टकराई , हादसे में 11 महिलाये घायल
इंदौर 08 मार्च 2022 -  देवास में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरी बस को कैलोद करताल फाटा के पास आगे चल रहे टैंकर से टकरा गई। हादसे में 11 महिलाएं घायल हुई हैं। सभी को एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी महिलाएं पीथमपुर की रहने वाली हैं।

तेजाजी नगर थाना पुलिस के मुताबिक, महिला दिवस पर मंगलवार को देवास में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए थे। इसमें इंदौर और आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम को 36 महिलाएं बस से पीथमपुर लौट रही थीं। इस दौरान कैलोद करताल फाटा के पास आगे चल रहे टैंकर में बस जा घुसी। हादसे में बस में बैठी 11 महिलाएं घायल हो गईं। सभी को इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायल महिलाओं में शीतल पत्नी विजय निवासी विश्वास नगर, रीना पत्नी गजानंद निवासी विश्वास नगर, ललिता पत्नी गोकुल निवासी सदर, अस्मिता पत्नी जनकलाल निवासी सदर, संजना पत्नी सतीश निवासी सदर, सुनीता पत्नी रामविलास निवासी सदर, इंदु पत्नी यशवंत निवासी सदर, संगीता पत्नी बलराम निवासी सदर, रेखा पत्नी बाबूलाल निवासी सदर, वचना पत्नी कमलेश निवासी सदर, ललिता पत्नी राजेंद्र निवासी सदर शामिल है। सभी महिलाएं पीथमपुर के विश्वास नगर और सदर की रहने वाली है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH