कोरबा कलेक्टर रानू साहू ने लगाई जन चौपाल , सुनी लोगों की समस्याएं , आज मिले 35 आवेदन

कोरबा , 09-03-2022 7:08:35 AM
Anil Tamboli
कोरबा कलेक्टर रानू साहू ने लगाई जन चौपाल , सुनी लोगों की समस्याएं , आज मिले 35 आवेदन
कोरबा 08 मार्च 2022 -  कोरोना संक्रमण के कारण बंद किए गए जनचौपाल मंगलवार से फिर शुरू हो गया हैं। जनचौपाल में आज जिले वासियों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। 

कोरबा कलेक्टर रानू साहू ने कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित जनचौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित निदान के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनचौपाल में जिले के दूर दराज के इलाकों सहित शहरी क्षेत्रों से भी लोग कलेक्टोरट पहुंचे। 

आज जन चौपाल में 35 लोगों ने कलेक्टर रानू साहू को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जनचौपाल में कलेक्टर रानू साहू ने पटवारी प्रतिवेदन के लिए लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने महिला बाल विकास विभाग में होने वाली स्थानीय भर्ती के संबंध में प्राप्त शिकायत पर संज्ञान लेते हुए  समिति गठित करने के निर्देश दिए है। 

महिला एवं बाल विकास विभाग में रिक्त पदों पर स्थानीय स्तर में होने वाली भर्तियों के सहयोग एवं समन्वय के लिये समिति गठित की जाएगी। कलेक्टर ने इसके लिए समिति गठित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस त्रि सदस्यीय समिति में जिला पंचायत सीईओ, महिला एवं बाल विकास अधिकारी एवं  जिला स्तरीय प्रभारी अधिकारी शामिल रहेंगे।  

यह समिति विकासखंड स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका जैसे पदों पर भर्ती के लिये आवश्यक सहयोग एवं समन्वय प्रदान करेगी। जनचौपाल में जमीन संबंधी नामांतरण, मुआवजा प्रकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशनों की स्वीकृति, आवास योजना से लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी लोगों ने कलेक्टर से मिलकर आवेदन दिए। 

जनचौपाल में नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय , जिला पंचायत के सीईओ नूतन कंवर , अपर कलेक्टर  सुनील नायक सहित सभी अनुविभागों के एसडीएम और सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH