शर्मनाक , सगे माता पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की कीमत लगाई 02 लाख , पुलिस ने दर्ज किया FIR

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शर्मनाक , सगे माता पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की कीमत लगाई 02 लाख , पुलिस ने दर्ज किया FIR
खंडवा 08 मार्च 2022 -  पैसों के लालच में सगे मां-बाप द्वारा ही दो लाख रुपये में नाबालिग बच्ची का सौदा करने का मामला सामने आया है। गांव के किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना चाइल्ड लाइन के हेल्प लाइन नंबर 1098 पर कर दी जिसके बाद चाइल्ड लाइन व बाल कल्याण समिति ने इसकी तहकीकात की तो मामला उजागर हुआ। इसके बाद कोतवाली थाने में नाबालिग के माता-पिता, बिचौलिया व लड़की को ले जाने वाले युवक व उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष विजय सनावा ने बताया मामला ग्राम टिगरिया का है यहां रहने वाले एक दंपती ने नाबालिग का शादी के लिए सौदा किया था उनके घर खंडवा के संजय नगर निवासी गिरधर लेवालिकर का आना-जाना लगा रहता था।

नाबालिग की मां ने आर्थिक तंगी की जानकारी दी तो गिरधर ने बेटी का सौदा करने के लिए कह दिया। इस पर मां-बाप भी राजी हो गए। बिचौलिया गिरधर ने रतलाम के पास रहने वाली उसकी बहन पूनम जैन को नाबालिग की शादी के लिए लड़का देखने की जिम्मेदारी दी। इसी दौरान एक युवक ओमप्रकाश पिता नंदराम निवासी बड़ोदिया रतलाम ने शादी के लिए हां की। इसके बाद लड़की के मां-बाप ने दो लाख रुपये में मांगे।

50 हजार रुपये लेने के बाद 12 फरवरी को वह लड़की को ओमप्रकाश के परिवार को सौप आए। वहीं शादी होने पर बचे हुए डेढ़ लाख रुपये देने पर सहमति बनी। इसी दौरान चाइल्ड लाइन पर फोन आया। इसके बाद टीम की सीमा भलराय , रश्मी बिल्लौरे ने गांव जाकर जानकारी ली। पहले तो स्वजनों ने इनकार किया लेकिन सख्ती बरतने पर सौदा करने की जानकारी दी। टीम ने नाबालिग को वापस बुलवाया व काउंसलिंग की और SP विवेक सिंह से संपर्क कर मामला दर्ज किया कराया है। कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने मामला पंजीबद्ध किया है।

चाइल्ड लाइन टीम ने इन पर निगरानी रखी थी टीम के सदस्य रोज पूछने के लिए जाते थे तब माता-पिता लड़की के रिश्तेदार के यहां होने की जानकारी देते थे। इसके बाद चाइल्ड लाइन टीम ने रतलाम की टीम से संपर्क भी किया व लड़की का पता लगाया। इसके बाद माता-पिता ने शादी के लिए सौदा करने की बात बताई।

पूरे मामले में बिचौलिया गिरधर लेवालिकर की भूमिका संदिग्ध लग रही है। जिसकी तहकीकात पुलिस करेगी। उसकी बहन पूूनम जैन के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। चाइल्ड लाइन की शिकायत पर छह लोगों पर FIR दर्ज की गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH