छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही , 36 करोड़ की ठगी का आरोपी संदीप सोंध लुधियाना से गिरफ्तार
बलौदा बाजार , 09-03-2022 2:29:45 AM
बलौदाबाजार 08 मार्च 2022 - छत्तीसगढ़ में एक-एक करके चिटफंड कंपनियों के डायरेक्टर्स पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। बालौदाबाजार पुलिस ने 36 करोड़ की ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अकेले बलौदाबाजार जिले में 06 करोड़ की ठगी की घटना को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार करहीबाजार पुलिस ने बी एन गोल्ड रियल स्टेट एंड एलायड कंपनी के डायरेक्टर संदीप सोंध को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। पुलिस लंबे समय से आरोपी की पतासाजी कर रही थी। वहीं आरोपी के बारे में पुख्ता सबूत मिलने के बाद दबिश देकर लुधियाना से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर पूरे प्रदेश से 36 करोड़ की ठगी की है बालौदाबाजार जिले में लगभग 6 करोड़ की धोखाधड़ी की। वहीं 9 जिले में ठगी के 13 मामले दर्ज है। बता दें कि जिले में अबतक चिटफंड कंपनी के 19 डायरेक्टर्स गिरफ्तार हो चुके हैं।















