जांजगीर चाम्पा जिले से लक्सरी कार में कोरबा जा कर करता था डीजल की चोरी , पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

कोरबा , 09-03-2022 1:08:12 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले से लक्सरी कार में कोरबा जा कर करता था डीजल की चोरी , पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
कोरबा 08 मार्च 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा क्षेत्र में डीजल , कोयला , कबाड़ चोरो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये थे ,  निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक  लितेश सिंह के मार्गदर्शन पर चोरों पर शिकंजा कसने के विशेष अभियान के तहत चोरों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था।

जिसके परिपालन में मुखबिर तैनात किया गया था जो दिनांक 06.03.2022 को सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ व्यक्ति रोड किनारे खडी ट्रेलर वाहनों से डीजल चोरी कर एक चारपहिया लाल रंग के जायलो वाहन में लेकर बलौदा-पंतोरा मार्ग की ओर जा रहे है सूचना पर तत्काल हमराह स्टाफ के रवाना होकर कुछ दुर जाने पर एक लाल रंग का जायलो वाहन दिखा जिसका लगातार पीछा करने पर ग्राम बाता के पास वाहन क्रमांक CG - 10 C - 7773 को छोड़कर उसमे सवार व्यक्ति फरार हो गये।

भाग रहे व्यक्तियों में से एक व्यक्ति को मौके पर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना अरविंद खुंटे पिता गंगाराम खुंटे पता खिसोरा, थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा का रहने वाला बताया उक्त वाहन को चेक करने पर वाहन के पिछले हिस्सा में 04 नग 35 - 35 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में प्रत्येक में 35 - 35लीटर डीजल भरा हुआ कुल 140 लीटर डीजल कीमती करीबन 13000/मिला।

जिसके संबंध में आरोपी को नोटिस देकर वैध दस्तावेज चाहा गया जो कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाने से उपरोक्त डीजल चोरी की सम्पत्ति होने की पूर्ण अंदेशा पर व चोरी में प्रयुक्त जायलो वाहन क्रमांक CG - 10 C -7773  कीमती करीबन 5,00,000/ को जप्त कर लिया गया है। आरोपी उक्त कृत्य धारा 41 (1-4) जाफौ / 379 भादवि का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में अन्य फरार आरोपीगण की सरगर्मी से पता तलाश की जा रही है जिनके मिलने पर विधिवत् अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी । थाना कुसमुण्डा पुलिस द्वारा लगातार डीजल, कबाड़ चोरों तथा अवैध कारोबारियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लीलाधर राठौर , प्रधान आरक्षक राजनारायण सिंह , आरक्षक अनुज सिंह व विशाल वर्मा की भूमिका रही है।

गिरफ्तार आरोपी : अरविंद खुंटे पिता गंगाराम खुंटे उम्र 20वर्ष साकिन खिसोरा, थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा छ.ग.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH