अज्ञात वाहन ने कार और बाईक को मारी टक्कर , कार के उड़े परखच्चे , बाईक हुई जल कर राख , हादसे में दो लोगो की मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अज्ञात वाहन ने कार और बाईक को मारी टक्कर , कार के उड़े परखच्चे , बाईक हुई जल कर राख , हादसे में दो लोगो की मौत
जबलपुर 08 मार्च 2022 -  कटंगी में सोमवार देर शाम 7.30 बजे हुए हुए भीषण सड़क हादसे में जबेरा दमोह के घाना गांव निवासी दो युवकों की मौत हो गई। जबेरा में ही रहने वाला 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर दो वाहन क्षतिग्रस्त मिले। एक कार के परखच्चे उड़ चुके थे तथा आग से जलने के कारण एक मोटरसाइकिल का ढांचा ही मिल पाया। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस ने आशंका जताई है कि किसी भारी वाहन ने कार व मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी। मृतक व घायल एक मोटरसाइकिल पर सवार थे। कार में सवार लोगों का पता लगाया जा रहा है। जो हादसे के बाद घायल अवस्था में किसी अन्य वाहन पर सवार होकर वहां से जा चुके थे।

कटंगी थाने से एसआइ राजकुमार तिवारी ने बताया कि जबेरा दमोह निवासी ब्रजेश गोंड उर्फ करिया 15 वर्ष, महेश गोंड 18 वर्ष तथा आनंद प्रधान 19 वर्ष मोटरसाइकिल से अपने मझौली के गठौरा गांव में रिश्तेदार के घर गए थे। जहां से वे मोटरसाइकिल से जबेरा लौट रहे थे। कटंगी में टोल नाका के आगे श्रद्धाधाम के सामने तीनों हादसे की चपेट में आ गए। 

सड़क हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां एक कार MP 22 CA 5129 क्षतिग्रस्त हालत में मिली। कार आगे व पीछे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। माैके पर एक मोटरसाइकिल का ढांचा मिला जो आग से जल चुकी थी। करिया, आनंद व महेश गंभीर हालत में मिले। जिन्हें 108 एंबुलेंस से मेडिकल कालेज अस्पताल रवाना किया गया। मेडिकल में परीक्षण उपरांत आनंद व महेश को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि करिया को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH