चलती कार में लगी भीषण आग , कार में सवार तीन बच्चे और युवक बाल बाल बचे

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चलती कार में लगी भीषण आग , कार में सवार तीन बच्चे और युवक बाल बाल बचे
विदिशा 08 मार्च 2022 -  भोपाल - विदिशा रोड पर सोमवार की रात सड़क पर चलती एक कार अचानक आग की लपटों से घिर गई। कार में तीन बच्चे और एक युवक मौजूद था। गनीमत रही कि चारों लोग समय रहते कार से बाहर निकल आए, जिस वजह से कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हालांकि कार तब तक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। हादसे की वजह पर सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। इस वजह से थोड़ी देर के लिए सड़क पर यातायात भी थम गया।

जानकारी के अनुसार यह स्विफ्ट डिजायर कार विट्ठल नगर निवासी कैलाश नागर की थी। कैलाश ने बताया कि कार उनका बेटा दीपक नागर चला रहा था। रात में वह परिवार के तीन बच्चों को पीछे बिठाकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान मनोहर टाकीज के सामने यह हादसा हुआ। 

कार चला रहे दीपक ने बताया कि कार की रफ्तार धीमी थी। मनोहर टाकीज के सामने पहुंचते ही उन्होंने कार के बोनट से धुंआ निकलते देखा। उन्होंने तत्काल कार सड़क के बगल में खड़ी कर दी और पीछे बैठे बच्चों को तुरंत कार से बाहर निकाला। कुछ देर में ही पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। उसी वक्त सड़क से एक पुलिसकर्मी संजय नामदेव गुजर रहे थे। उन्होंने कार को जलता देख तुरंत पुलिस थाने और फायर ब्रिगेड को फोन किया। 

इसके बाद टीआइ आशुतोष सिंह और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कार की आग बुझाई, लेकिन तब तक पूरी कार जल चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शी अरविंद जिझौतिया ने बताया कि कार से 10 फीट ऊंची लपटें निकल रही थी। कार में आग लगते ही सड़क पर यातायात थम गया और आसपास लोगों की भीड़ लग गई। कार में सवार बच्चे बुरी तरह घबरा गए थे। अचानक सड़क पर यातायात रुकने और भीड़ बढ़ने के कारण जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने सड़क से भीड़ हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए कार में आग लगने का कारण पता लगाने का प्रयास कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH