छुई खदान में दबने से कई महिला और पुरूष घायल , खुदाई करते वक्त धसकी छुई खदान , सभी घायलों का ईलाज जारी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छुई खदान में दबने से कई महिला और पुरूष घायल , खुदाई करते वक्त धसकी छुई खदान , सभी घायलों का ईलाज जारी
उमरिया 08 मार्च 2022 -  नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम बेलसरा में छुई खदान धंसकने से छह से अधिक महिला और पुरुष घायल हो गए हैं। रात करीब 9 बजे के आसपास हुए इस हादसे में क़ई महिलाओं के भी घायल होने की खबर है। घटना के बाद सभी घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है। घटना स्थल में देर रात हुआ ये हादसा किन कारणों से हुआ और देर रात इस अवैध खदान में किसकी परमिशन से मजदूर काम कर रहे थे, बड़ा सवाल है।

छुई खदान धसकने की इस घटना में घायल सोहन लाल पिता छोटेलाल 42 वर्ष , सरला बाई पति राम सुशील 40वर्ष , हीराबाई पति माखनलाल 29 वर्ष , सुंदरलाल पिता रमेश प्रसाद 32 वर्ष , नेमती बाई पति नत्थू लाल 30 वर्ष , पूजा बाई पति मानसाय प्रसाद 24 वर्ष को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

रात 11 बजे के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और टार्च की रोशनी में घटनास्थल का मुआयना किया। जिस स्थान पर छुई खदान थी वहां खनन के लिए रखा गया सामान भी जब्त किया गया है। पुलिस ने टार्च की रोशनी में घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही वीडियो भी बनाया है। इस वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि हादसा साधारण नहीं था और लोगों की जान भी जा सकती थी। इसके बावजूद लोग खतरा लेने के लिए क्यों तैयार हो गए यह बड़ा सवाल है।

बताया गया है कि जो मजदूर खदान के अंदर थे वह छुई खदान के धंसक जाने से मिट्टी के नीचे दब गए थे। जिसके कारण उनके शरीर पर गंभीर चोट लगी है। घायल मजदूरों की जांच डॉक्टर कर रहे हैं और अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवत कई मजदूरों की हड्डी और पसलियां टूट गई हैं, जिन्हें काफी लंबे समय तक बिस्तर पर गुजारना पड़ेगा। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल घायलों का उपचार किया जा रहा है और उन्हें कुछ दिनों तक बिस्तर पर ही रहना पड़ेगा।

बताया जा रहा है कि बेलसरा कि जिस खदान में अंधेरा होने के बाद उस खनन का काम किया जा रहा था वह अवैध खदान है। इस खदान से चोरी-छिपे उत्खनन करके छुई को बोरी में भरा गया था। घटनास्थल से पुलिस ने कई बोरियों को भी जब्‍त किया है जिसमें छुई भरी हुई है। देर रात चोरी-छिपे किसके इशारे पर यह उत्खनन हो रहा था इसकी जांच पुलिस बाद में करेगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH