छत्तीसगढ़ के पहाड़ी पर दो शावकों के साथ घूम रही है मादा तेंदुआ , ग्रामीण दहशत में , ईलाके में कराई गई मुनादी

कांकेर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के पहाड़ी पर दो शावकों के साथ घूम रही है मादा तेंदुआ , ग्रामीण दहशत में , ईलाके में कराई गई मुनादी
कांकेर 07 मार्च 2022 -  छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में दो शावकों के साथ एक मादा तेंदुआ को देखा गया, ये ग्राम कन्हनपुरी की पहाड़ी में मौजूद हैं। पहाड़ी और आसपास क्षेत्र में लगातार मादा तेंदुआ के दिखाई देने के बाद वन विभाग ने गांव में मुनादी करा दी है और लोगों को पहाड़ी से दूर रहने को कहा गया है। साथ ही वन विभाग पहाड़ी के पास लोगों को चेतावनी देने वाला बोर्ड भी लगाने की तैयारी है। दूसरी ओर पहाड़ी की चट्टानों पर बैठी मादा तेंदुआ का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जिला मुख्यालय लगभग 15 किलोमीटर दूर ग्राम कन्हनपुरी की पहाड़ियों में पिछले कुछ दिनों से एक मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ मौजूद है। पहाड़ी बस्ती से अधिक दूर नहीं है, जिसके चलते पहाड़ी पर मादा तेंदुआ को ग्रामीणों ने कई बार देखा है। साथ ही पहाड़ी पर बैठी मादा तेंदुआ का वीडियो भी बना लिया गया है। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन विभाग के रेंजर संदीप सिंह ने बताया कि कन्हनपुर की पहाड़ी में मादा तेंदुआ व उसके दो शावक मौजूद हैं। जिस पर वन विभाग की टीम नजर रखी हुई है।

साथ ही गांव में मुनादी कराई गई है कि कोई भी व्यक्ति पहाड़ी की ओर न जाए। इस संबंध में गांव के सरपंच को पत्र भी दिया गया है। मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ है, जिसे देखते हुए पहाड़ी के पास बोर्ड भी लगाया जा रहा है, जिसमें इस संबंध में सूचना लगाई जाएगी।

ग्राम कन्हनपुरी की पहाड़ी में तीन दिन पहले गांव का एक व्यक्ति अपनी बकरियों को चराने के लिए पहाड़ी की ओर ले गया था। इसी दौरान मादा तेंदुआ ने बकरी का शिकार भी कर लिया था। मादा तेंदुआ के पहाड़ी में दो शावकों के साथ मौजूद होने के कारण भोजन के लिए वह फिर से भोजन की तलाश में पहाड़ी से नीचे उतर सकती है।

ताज़ा समाचार

भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH