स्वास्थ्य अधिकारी ने नर्स से ट्रांसफर के बदले माँगा चुम्मा , आडियो वायरल होते ही मच गया हड़कम्प , अब डॉक्टर साहब दे रहे है यह सफाई

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
स्वास्थ्य अधिकारी ने नर्स से ट्रांसफर के बदले माँगा चुम्मा , आडियो वायरल होते ही मच गया हड़कम्प , अब डॉक्टर साहब दे रहे है यह सफाई
कटिहार 07 मार्च 2022 -  आपने घूस में पैसे मांगने के तो कई मामले देखे और सुने होंगे, लेकिन बिहार में कुछ अलग ही तरह की घूस मांगी गई. यह मामला बिहार के कटिहार का है. इस मामले से कटिहार में कोहराम मचा हुआ है. यह मामला एक सीनियर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी ए एन एम से जुड़ा हुआ है. दरअसल, एक मेडिकल ऑफिसर का नर्स से फोन पर किस ( चुम्मा ) मांगने का ऑडियो सामने आया है. नर्स अपना ट्रांसफर मांग रही थी. इसके बदले में मेडिकल ऑफिसर ने कहा, बस एक चुम्मा दे दो. वहीं इस 'किस कांड' पर मचे बवाल को लेकर आरोपी स्वास्थ्य पदाधिकारी ने सफाई में कहा कि ट्रांसफर कर दिया तो वो मुझे फंसा रही हैं।

बता दें कि ये विवाद समेली प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा हुआ है. विभाग की एक ए एन एम ने आरोप लगाते हुए कहा है कि चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह पिछले कई दिनों से लगातार उनके साथ अपशब्द गलत भाषा का प्रयोग कर रहे है और अनैतिक बर्ताव कर रहे यही नहीं अब उन्होंने फोन पर मुझसे किस की डिमांड की है।

इस पूरे कांड के सामने आने के बाद जब स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने मामले में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ये आरोप बेबुनियाद है. महिला स्वास्थ्य कर्मी का ट्रांसफर किया गया है इसलिए मुझ पर ये आरोप लगाए जा रहे है. ए एन एम से मीटिंग को लेकर बात हो रही थी. इसी बीच मेरी बेटी ने नातिन को लेकर मुझे दे दिया. मैं अपनी नातिन को चुप कराने की कोशिश करने लगा इसी बीच मैंने उससे कहा कि चुम्मा दे दो बेटा।

स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह ने आगे कहा कि फोन पर बातचीत के दौरान जब मैंने यह बोला तो संयोग से ये मोबाइल में भी रिकॉर्ड हो गया, हम फोन बंद करना भूल गए होंगे. महिला स्वास्थ्यकर्मी जो मुझ पर आरोप लगा रही हैं ये मुझे फंसाने का आरोप लगा रही हैं. खैर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने अपनी सफाई दे दी है लेकिन क्या सच है यो तो जांच से ही स्पष्ट होगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH