जंगल मे पेंड़ पर लटकती मिली युवक और युवती की लाश , पुलिस जाँच में जुटी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जंगल मे पेंड़ पर लटकती मिली युवक और युवती की लाश , पुलिस जाँच में जुटी
सागर 06 मार्च 2022 -  बंडा थाना क्षेत्र में दलपतपुर के मंगरा के जंगल में रविवार युवक-युवती के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की है। मृतक की पहचान छतरपुर जिले के बक्स्वाहा थाना क्षेत्र के सुनवाहा गांव निवासी 25 वर्षीय अनिकेत लोधी के रूप में हुई। वहीं लड़की बहरोल थाना क्षेत्र के बेसली गांव की मोनिका लोधी निकली। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का लग रहा है। 
पुलिस ने मृतकों के स्वजनों को मामले की जानकारी दे दी है। पुलिस ने बताया कि शव आठ से दस दिन पुराना हो सकता है। पेड़ लटके-लटके दोनों के शव सड़ चुके हैं। उससे दुर्गंध आ रही है। पुलिस ने बताया कि बेसली गांव निवासी मोनिका लोधी की अपहरण की शिकायत उसके स्वजनों द्वारा बहरोल थाने में दर्ज कराई गई थी। उनका कहना था कि उनकी बेटी मगरधा पढ़ने गई थी, उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति उसका अपहरण करके ले गया। उसके बाद से पुलिस लगातार जांच कर रही थी। इसी दौरान रविवार को मगरा के जंगल में युवक-युवती का शव फंदे पर लटकने की शिकायत मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शव 8 से 10 दिन पुराने लग रहे थे।

शव आठ से दस दिन पुराने होने की वजह से सड़क चुके हैं। शव भी काले पड़ने लगे हैं। शवों का चेहरा बिगड़ गए हैं। मृतकों ने फंदा एक ही दुप्पटे से लगाया है। पास में युवक की जैकेट मिली है। मामले में पुलिस शवों का पंचनामा बनाककर इन्हें पीएम के लिए बंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां उनके स्वजन भी पहुंच गए। बंडा थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर ने बताया कि शवों का पंचनामा बनाकर अस्पताल पीएम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH