छत्तीसगढ़ से उत्तरप्रदेश जा रही बस पलटी , तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत और 30 यात्री घायल

मध्य प्रदेश , 06-03-2022 10:19:59 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से उत्तरप्रदेश जा रही बस पलटी , तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत और 30 यात्री घायल
शहडोल 06 मार्च 2022 -  कवर्धा छत्तीसगढ़ से शहडोल होकर लखनऊ जाने वाली भोरमदेव ट्रेवल्स की बस सिंहपुर थाना क्षेत्र के पथखई घाट में पलट गई। बस में सवार 3 यात्रियों की घटनास्थल पर मौत हो गई है, जिसमें एक 12 साल की बालिका भी शामिल है। दो मृतकों की पहचान हो गई है, जिसमें 12 साल की महिमा कश्यप निवासी कवर्धा छत्तीसगढ़ और 26 वर्षीय नाविर खान निवासी तेंदुआ नगरिया थाना बंडा शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश है। 30 यात्री घायल है, जिसमें 5 गंभीर घायल हैं। सभी घायलों को रात में ही पुलिस की मदद से जिला अस्पताल एवं मेडिकल कालेज मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

घटना रात लगभग 12.00 बजे की है । सिंहपुर थाना प्रभारी रामेश्वर उसके ने बताया की बस क्रमांक सीजी 09 जेएम 6758 कवर्धा से लखनऊ जा रही थी। रास्ते में पद खाई घाट में अनियंत्रित होकर पलट गई गई है जिसमें 3 यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हुए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है । सभी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पहली प्राथमिकता उपचार थी अब दोपहर तक सब की पहचान कर ली जाएगी। घटना के बाद चालक फरार हो गया है। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। अधिकांश यात्री कवर्धा से लखनऊ मजदूरी करने जा रहे थे। 5 यात्री शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के थे जो कवर्धा से अपने घर जा रहे थे। यह कवर्धा गन्ना की कटाई करने गए थे।

टीआइ ने बताया कि की घाट में शहडोल की ओर से जा रहा ट्रक पहले से खड़ा हुआ था। सामने से बस आई। चालक साइड लेकर बस को निकालते समय किनारे गहरे गड्ढे को समझ नहीं पाया और उसी गड्ढे के कारण बस पलट गई।

TI ने बताया कि की घटना के बाद तत्काल वहां एक मिनी ट्रक लेकर मोहम्मद सोहेल निवासी केरहा वहां पहुंच गया था। उसने अपने मालिक को घटना की सूचना दी और मालिक ने सिंहपुर थाने को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई और घायलों की मदद में लग गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH