अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन , दुकानों में लगाई आग , पुलिस ने किया बल प्रयोग

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन , दुकानों में लगाई आग , पुलिस ने किया बल प्रयोग
बैतूल 05 मार्च 2022 -  जिले के भीमपुर विकासखंड मुख्यालय पर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) , गोंडवाना गणतंत्र पार्टी समेत अन्य संगठनों के द्वारा शनिवार को प्रदर्शन किया गया। दोपहर से भीमपुर के बाजार चौक में शुरू हुआ धरना प्रदर्शन और आम सभा का कार्यक्रम शाम होते ही उग्र हो गया। कुछ लोगों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ करने के साथ ही 4-5 दुकानों आग लगा दी। पुलिस ने आंसू गैस छोड़कर व हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है।

ASP नीरज सोनी ने बताया कि शाम को कुछ लोगों ने पथराव कर दिया और दुकानों में तोड़फोड़ की। इसे रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग कर सभी को खदेड़कर स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी यह मांग कर रहे थे कि भीमपुर में हुआ पूरा अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए। 

इस पर SDM के.सी. परते ने उन्हें जानकारी दी कि नियमानुसार अभी सात दिनों का नोटिस अतिक्रामकों को दिया गया है। नोटिस में दी गई समयावधि तक अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इस पर संगठन के नेताओं ने साफ कह दिया कि जब तक अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा, तब तक वे यहीं पर बैठे रहेंगे। शाम करीब सात बजे तक विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों को संबोधित किया जाता रहा इसके बाद अचानक पथराव और दुकानों में तोड़फोड़ शुरू हो गई। पथराव में पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की सूचना मिली है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH