अज्ञात वाहन ने बाईक को मारी टक्कर , हादसे में दो बहन सहित भाई की मौके पर ही मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अज्ञात वाहन ने बाईक को मारी टक्कर , हादसे में दो बहन सहित भाई की मौके पर ही मौत
रीवा 05 मार्च 2022 -  जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर स्थित खटखरी के समीप एक अज्ञात ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्‍कर मार दी जिसके कारण बाइक में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे 135 पर चक्काजाम कर दिया। 

चक्काजाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने का प्रयास करने लगी। हालांकि बढ़ती हुई स्थानीय लोगों की संख्या को देखते हुए 5 थानों का पुलिस बल मौके पर बुला लिया गया था। घटना के 2 घंटे बाद मामला शांत हो सका और स्थानीय लोगों ने हाईवे का जाम खोल दिया। पुलिस ने दुर्घटना में मृत 2 छात्रा एवं एक युवक के शव का पंचनामा दर्ज कर शव को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां पीएम उपरांत स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध दुर्घटना का मामला दर्ज कर उसका पता लगाने में जुट गई है।

मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह ने बताया कि ताज बाबू पिता अजान मुल्‍ला अंसारी 19 वर्ष अपनी दो चचेरी बहनों को दसवीं का पेपर दिला कर हनुमना से अपने गांव शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुरा जा रहा था जैसे ही वह खटखरी के समीप पहुंचा उसी समय हनुमना से रीवा की ओर आ रहे अज्ञात ट्रेलर पीछे से उन्हें ठोकर मार दी ठोकर इतनी तेज थी कि बाइक समेत तीनों दूर जा गिरे और तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटना शनिवार की दोपहर 2 बजे की है। बताया गया है कि घटना के समय ताज बाबू की बाइक साइकिल से जा रहीं दो छात्राओं से टकराई जिसमें अंतिमा पांडेय पिता गिरीश पांडेय और प्रिया साकेत पिता रामलोचन साकेत 18 वर्ष निवासी हर्रहा मऊगंज भी घायल हो गईं।

पुलिस ने जानकारी दी है कि उक्त घटना में ताज बाबू पिता अजान मुल्‍ला अंसारी 19 वर्ष, रेनू अंसारी पिता शमशेर अली अंसारी 18 वर्ष एवं शिम्‍मू अंसारी पिता मो. समीम अंसारी 16 वर्ष सभी निवासी धर्मपुरा थाना शाहपुर जिला रीवा की मौत हो गई है।

मिली जानकारी में बताया गया है कि उक्त दुर्घटना के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जिसके कारण नेशनल हाईवे 135 वन वे दो घंटे जाम रहा। इस दौरान पुलिस कई बार स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास करती रही लेकिन बात नहीं बनी जिसके बाद मऊगंज एसडीएम एपी द्विवेदी मौके पर पहुंचे उनके समझाने के बाद जाम खुल सका है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH