सड़क हादसे में सरपंच और उसके सहयोगी की मौत , गाँव मे पसरा सन्नाटा , पुलिस जाँच में जुटी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सड़क हादसे में सरपंच और उसके सहयोगी की मौत , गाँव मे पसरा सन्नाटा , पुलिस जाँच में जुटी
सागर 05 मार्च 2022 -  सागर से लौटते वक्त सागर - राहतगढ़ मार्ग पर मीरखेड़ी गांव के पास सड़क किनारे बनी सीमेंट की नाली से टकराने की वजह से कठोंदा सरपंच जितेंद्र सिंह जाट व उनके साथ बाइक में बैठे निशांत सिंह जाट की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार देर रात को हुआ। शनिवार सुबह गांववालों ने सरपंच व उनके साथी को नाली के पास पड़ा देखा। जब उन्होंने उठाया तो सरपंच व उनके साथी की मौत हो चुकी थी। 

खबर लगते ही तत्काल राहतगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और पीएम के लिए दोनों के शव को राहतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया हैं।सरपंच की मौत की खबर लगते ही कठोंदा सहित अन्य गांवों के लोग अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए।

जानकारी के मुताबिक सरपंच जितेंद्र सिंह जाट शुक्रवार को दोपहर के वक्त किसी काम से अपने साथ निशांत के साथ सागर गए थे। वे देर रात सागर से लौट रहे थे। तभी उनकी बाइक सीमेंट की नाली के पास हादसे का शिकार हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। 

सुबह फसल कटाई के लिए बाहर से आए चेतुओं ने दोनों शवों को नाली के पास पड़ा हुआ देखा। उन्होंने तत्काल ही इसकी खबर गांव के अन्य लोगों को दी। गांववालों ने आकर मृतक की पहचान कठोंदा के सरपंच जितेंद्र सिंह के रूप में की। राहतगढ़ पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया यह मामला हादसा लग रहा है। बाइक सीमेंट की नाली से टकराई है। दोनों के शव नाली के एक छोर में पड़े मिले। ऊपर से बाइक पड़ी थी। मामले के हर पहलुओं पर जांच की जाएगी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का सही पता चल सकेगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH